एसर आइकॉनिया टैब रिव्यू

एसर जल्ट टैबलेट की नई रेंज लांच करने पर विचार कर रहा है। जिसमें से एसर का ऑइकॉनिया टैब A701 सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। तो आईए आज बात करते हैं एसर के ऑइकॉनिया टैब A701 के बारे में और जानते हैं एसर अपने नए टैब को किन नई खूबियों के साथ बाजार में उतारने वाला है। एसर आइकॉनिया टैबलेट में एंड्रॉएड 4.0.1 आईसीएस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ एनवीडिया टैगरा 3 प्रोसेसर दिया गया है।
टैबलेट की स्क्रीन ओर नजर दौड़ाए तो इसमें 10.1 इंच की टच स्क्रीन दी गई है जो एचडी वीडियो को सपोर्ट करती है। मतलब आप इसमें हाई डेफिनेशन मूवी का मजा ले सकते हैं। स्क्रीन में 1920 x 1080 पिक्सल का हाईरेज्यूलूशन सपोर्ट दिया गया है जो टैब में वीडियो और पिक्चर ओपेन करने के दौरान अच्छी क्वालिटी प्रोवाइड करता है।
पढ़ें: जिंक प्लस लेटेस्ट एंड्रॉएड टैबलेट, कीमत 6,500 रुपए
टैबलेट में जीएसएम 900/1800 मल्टी नेटर्वक को सपोर्ट दिया गया है इसके अलावा इसमें कई आकर्षक मल्टीमीडिया फीचर भी दिए गए हैं। नेट सर्फिंग के लिए टैबलेट में जीपीआरएस और डब्लूलेन की सुविधा दी गई है। अगर आप वीडियो चैटिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए 0.9 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और फोटो कैपचरिंग करने के लिए 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। पॉवर बैकप के लिए एसर आईकॉनिया में दी गई बैटरी 12 घंटे का बैकप प्रोवाइड करती है।
टैब में एमपीईजी4 और 3जीपी दोनों तरह के फार्मेट प्ले किए जा सकते हैं। टैबलेट की कीमत कीतनी होगी इसके बारे में आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर कंपनी के अनुसार इसे वाजिब कीमत में लांच किया जाएगा क्योंकि बाजार में टैबलेट के बीच मुकाबला काफी जोरों पर है।
एसर के आने वाले आईकॉनिया A701 टैब में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 10.1 इंच की स्क्रीन
- एनवीडिया टैगरा 3 प्रोसेसर
- एंड्रॉएड 4.0.1 आईसीएस ऑपरेटिंग सिस्टम
- 900/1800 मल्टी नेटर्वक सपोर्ट
- 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा
- 0.9 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- मपीईजी4 और 3जीपी वीडियो सपोर्ट
- 12 घंटे बैटरी बैकप


Click it and Unblock the Notifications