Home
Computer

दुनिया का सबसे छोटा विंडो 8 टैबलेट है "एसर आइकॉनिया W3"

एसर का नाम को आपमें से कई लोगों ने सुना होगा, एसर मोबाइल, पीसी के अलावा टैबलेट बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी है। हाल ही में एसर ने दुनिया का सबसे छोटा विंडो 8 टैबलेट लांच किया है जिसकी वजह से एयर टेक मार्केट में चर्चा का विषय बनी हुई है। कंपनी का दावा है की 8.1 इंच स्‍क्रीन साइज वाला ये पहला ऐसा विंडो 8 टैबलेट है जिसका साइज सबसे अलग है।

पढ़ें: कंप्‍यूटर कांसेप्‍ट डिजाइन जो आपने कभी देखीं नहीं होंगी

भारत में अभी एसरआईकॉनिया डब्‍लू 3 बिक्री के लिए नहीं उपलब्‍ध है लेकिन दोस्‍तों मै आपको बता दू अमेरिका में ये 379 डॉलर में लांच किया गया है यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से इसकी कीमत 22,000 रुपये है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि भारत में भी ये इतने ही दामों में मिलेगा। भारतीय बाजार में एसर आईकॉनिया डब्‍लू 3 विंडो 8 टैब 30,499 रुपए में मिलेगा। खैर आईए बात जानते हैं दुनिया के इस सबसे छोटे विंडों 8 टैबलेट में दिए गए फीचरों के बारे में।

Acer Iconia W3

Acer Iconia W3

आईकॉनिया डब्‍लू 3 में 8.1 इंच की एलईडी स्‍क्रीन दी गई है जो 1280x800 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है।

Acer Iconia W3

Acer Iconia W3

आईकॉनिया डब्‍लू 3 में 2 मेगापिक्‍सल का रियर और फ्रंट कैमरे दिए गए हैं, कनेक्‍टीविटी ऑप्‍शनों में वाईफाई, 4.0 वर्जन ब्‍लूटूथ, माइक्रोयूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट और 3.0 यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

Acer Iconia W3

Acer Iconia W3

मल्‍टीटास्‍किंग के लिए टैब में 1.8 गीगाहर्ट का एटम Z2760 प्रोसेसर दिया गया है जो विंडो 8 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर स्‍मूद रन करता है, इससे यूजर को न सिर्फ फास्‍ट प्रोसेसिंग मिलती है बल्‍कि यूजर नेट सर्फिंग, वीडियो स्‍ट्रीमिंग, गेम एक साथ ओपेन कर सकता है।

Acer Iconia W3

Acer Iconia W3

मल्‍टीटास्‍किंग के लिए टैब में 1.8 गीगाहर्ट का एटम Z2760 प्रोसेसर दिया गया है जो विंडो 8 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर स्‍मूद रन करता है, इससे यूजर को न सिर्फ फास्‍ट प्रोसेसिंग मिलती है बल्‍कि यूजर नेट सर्फिंग, वीडियो स्‍ट्रीमिंग, गेम एक साथ ओपेन कर सकता है।

Acer Iconia W3

Acer Iconia W3

एसर के अनुसार डब्‍लू 3 टैब में 6800 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो 8 घंटे का जबरजस्‍त बैटरी बैकप देती है।

Acer Iconia W3

Acer Iconia W3

टैबलेट में कीबोर्ड का ऑप्‍शन दिया गया है यानी आप इसमें एक ऑप्‍शनल ब्‍लूटूथ कीबोर्ड जोड कर फास्‍ट टाइपिंग कर सकते हैं।

आईकॉनिया डब्‍लू 3 में 8.1 इंच की स्‍क्रीन टच स्‍क्रीन दी गई है, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह कैरी करने में कोई दिक्‍कत नहीं होती। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्‍टर हरीश कोहली के अनुसार डब्‍लू 3 की डिजाइन कंज्‍यूमर को ध्‍यान में रखते हुए डिजाइन की गई है। कंपनी को उम्‍मीद है की 2015 तक इस तरह के टच स्‍क्रीन उत्‍पादों में 80 प्रतिशत तक की बढोत्‍तरी होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X