Home
Computer

ट्रैवल करने वालों के लिए Acer ने लॉन्च किया Travellite लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स

Acer ने आज बिजनेस के लिए नया लैपटॉप 'Travellite' लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप अच्छी क्वालिटी, मजबूत और आसानी से कहीं भी ले जाने लायक है। बता दें कि कंपनी ने इस लैपटॉप को वर्तमान की जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाया है।

'मेक इन इंडिया' के तहत भारत में निर्मिंत यह लैपटॉप इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ आता हैं, जो कि काम करने और मनोरंजन के लिए एक साथ कई सारे काम की सुविधा देता है और बेहतरीन परफॉर्मेंस भी सुनिश्चित करता है।

ट्रैवल करने वालों के लिए Acer ने लॉन्च किया Travellite

इस लैपटॉप में महज 1.34 किलो वजन है। इसकी वजह से यह Travellite उन प्रोफेशनल्स के लिए बिल्कुल फिट है, जो हमेशा ही ट्रैवल करते रहते हैं और उन्हें हर जगह अपने साथ लैपटॉप की आवश्यकता होती है। यहां हम आपको इस लैपटॉप से जुड़ी सारी जानकारी दे रहें हैं।

जानिए इस लैपटॉप की खासियत

Travellite लैपटॉप में फुल HD डिस्प्ले और इनबिल्ट कैमरा मौजूद है, जिसे आप अपनी मर्जी से बंद भी कर सकते हैं। इसके अलावा इस लैपटॉप में आपका डाटा सिक्योर करने के लिए कई फीचर्स को जोड़ा गया है, जैसे एक खास सिक्योर चिप, बायोस पासवर्ड और फिंगरप्रिंट सेंसर आदि।

ट्रैवल करने वालों के लिए Acer ने लॉन्च किया Travellite

इस लैपटॉप को मजबूत धातू और एल्युमिनियम बॉडी के साथ बनाया गया है और MIL-STD 810H स्टैंडर्ड को पूरा करता है। कुल मिलाकर यह लैपटॉप अलग-अलग जगह पर ले जानें के लिहाज से काफी मजबूत है।

Travellite लैपटॉप की डिस्प्ले क्वालिटी: इस लैपटॉप में 14 इंच की फुल HD डिस्प्ले है, जिसकी मदद से आप अच्छी क्वालिटी में तस्वीरें देख सकते हैं। ये बेहद ही पतला और आसानी से ले जाने लायक है। इस लैपटॉप में इंटेल आइरिस जेड ग्राफिक्स का यूज किया गया है, जो कि शानदार तस्वीरें पेश करता है। Travellite में आप फोटो और वीडियो की एडिटिंग कर सकते हैं और साथ-साथ इसमें आसानी से वीडियो भी देख सकते हैं।

Travellite लैपटॉप की स्टोरेज कैपिसिटी: इस लैपटॉप में स्टोरेज के लिए कई ऑप्शन्स मिल रहे हैं। आप इसमें 1TB तक की तेज एसएसडी स्टोरेज लें सकते हैं, जिससे डिटेल्स जल्दी ओपन हो जाती है और कम्प्यूटर भी जल्दी से काम करता है।

इस लैपटॉप में कई तरह के USB पोर्ट भी शामिल हैं, जिनमें नई तरह की तेज USB पोर्ट और हर तरीके का काम करने वाला USB टाइप-C पोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में DDR4 RAM के साथ दमदार फरफॉर्मेंस भी शामिल है।

Travellite लैपटॉप की कीमत: इस लैपटॉप की कीमत 34,990 रुपये से शुरू होती है। इसे अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया जा रहा है, ताकि आप इस पर पूरा दिन आसानी से बिना किसी रुकावट के काम कर सकें। इस लैपटॉप का की-बोर्ड पानी गिरने से खराब नहीं होगा और इसमें आसानी से काम करने वाला Microsoft Precision टचपैड भी दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Acer launches Travelite for travelers, know price and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X