Home
Computer

हर जरूरत को पूरा करेंगे एसर के ऑल इन वन वैरिटॉन पीसी

By Super
हर जरूरत को पूरा करेंगे एसर के ऑल इन वन वैरिटॉन पीसी
एसर की वैरिटॉन सीरीज पर्सनल कंप्‍यूटर की रेंज में एक नया बदलाव ला सकती है। इस सीरीज के अतर्गत एसर ने कई तरह के पर्सनल कंप्‍यूटर बाजार में लांच किए है। वैरिटॉन पर्सनल कंप्‍यूटर में आप अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग तकनीकी जरूरत के मुताबिक कोई भी मॉडल चुन सकते हैं। एसर की वैरिटॉन सीरीज का पहला कंप्‍यूटर मॉडल Z620G ऑल इन वन पीसी है। जिसमें सीपीयू, डिस्‍क ड्राइव और मॉनीटर दिया गया है। खास तौर से इस पीसी को बिजनेस प्रयोग के लिए बनाया गया है।

कंपनी ने वैरिटॉन को ब्‍लैक और सिल्‍वर कलर कंबीनेशन के साथ बाजार में पेश किया है। तकनीक रूप से वैरिटॉन में काफी उन्‍नत फीचर दिए गए है। 1600x900 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट के साथ पीसी में 20 इंच की बड़ी लिड स्‍क्रीन दी गई है जिससे पीसी की एलसीडी स्‍क्रीन में वीडियो देखने का अच्‍छा अनुभव यूजर को मिलता है। दमदार पावर के लिए पीसी में 2.5 गीगाहर्ट का इंटल कोर आई 5 प्रोसेसर दिया गया है। वैरिटॉन में डेटा सेव करने के लिए अच्‍छा मैमोरी स्‍पेस मौजूद है। पीसी में इनबिल्‍ड 4 जीबी की रैंडम डीडीआर3 एक्‍सेस मैमोरी को आप अपनी जरूरत के मुताबिक 8 जीबी तक एक्‍पेंड भी कर सकते हैं।

एसर के नए पीसी में 500 जीबी की इंटरर्नल हार्डडिस्‍क में आप ढेर सारा डेटा आराम से सेव कर सकते हैं। अगर आप को पीसी में हाईडेफिनेशन गे और वीडियो देखने है जो बेझिझक होकर देखें एसर वैरिटॉन में एनवीडिया है जी फोर्स GT520M ग्रफिक सपोर्ट दिया गया है जो पीसी को एक पावरफुल मीडिया डिवाइस बनाता है।

विडो 7 आपरेटिंग सिस्‍टम के अलावा पीसी में 6 यूएसबी पोर्ट दिए गए है जिसमें से दो यूएसबी पोर्ट 4.0 वर्जन के और बाकी 2.0 वर्जन के है। इसके अलाव नए पीसी में मल्‍टी लेयर ऑप्‍शन के साथ सीडी और डीवीडी ड्राइव की सुविधा भी दी गई है। अगर आपके पीसी में वॉयरस आ गया है तो घबराने की कोई बात नहीं वैरिटॉन में दी गई टच रिकवरी की मदद से आप अपने पूराने डेटा को दुबारा रिकवर कर सकते हैं। इतने फीचरों के बाद भी वैरिटॉन पीसी की कीमत काफी वाजिब है। बाजार में वैरिटॉन 40, 000 रूपए में उपलब्‍ध है।

एसर वैरिटॉन के फीचरों पर एक नजर

  • 20 इंच की लिड एलसीडी स्‍क्रीन
  • 1600x900 पिक्‍सल सपोर्ट
  • 2.5 गीगा हर्ट का इंटल कोर आई 5 प्रोसेसर
  • 4 जीबी की रैंडम एक्‍सेस मैमोरी, 8 जीबी एक्‍पेंडेबल ऑप्‍शन
  • 500 जीबी की हार्ड ड्राइव
  • एनवीडिया जी फोर्स GT520M ग्राफिक कार्ड सपोर्ट
  • विडों 7 आपरेटिंग सिस्‍टम
  • 6 यूएबी पोर्ट की सुविधा
  • मल्‍टी लेयर डीवीडी और सीडी ड्राइव
  • वन टच रिकवरी ऑप्‍शन
  • कीमत- 40, 000
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X