Home
Computer

घुमक्‍कड़ों के लिए एसर ने बनाया खास लैपटॉप

By Super
घुमक्‍कड़ों के लिए एसर ने बनाया खास लैपटॉप
एप्‍पल की मैकबुक तो आपने देखी ही होगी स्‍लिम लुक और शानदार फीचरों की वजह से विश्‍व में लोगों की पहली पसंद बनी हई है मैकबुक की सबसे बड़ी खासियत है इसकी स्‍लिम डिलायन जो अन्‍य लैपटॉप के मुकाबले इसे बेहतर लुक देती है। मगर इसकी कीमत अन्‍य लैपटॉप के मुकाबले काफी अधिक है। देखा जाए तो पहले की तुलना में लोग हल्‍के और स्‍लिम लैपटॉप को ज्‍यादा पसंद करने लगे है। एसर ने पीसी बाजार के रूख को ध्‍यान में रखते हुए ट्रैवलमेट के नाम से नया लैपटॉप बाजार में लांच किया है।

एसर का ट्रैवलमेट 8481टी उन लोगों के लिए सबसे अच्‍छा विक्‍ल्‍प है जो ज्‍यादा ट्रैवलिंग करते है। 1.45 किलो भार के साथ ट्रैवलमेट अन्‍य लैपटाप के मुकाबले कैरी करने में काफी हल्‍का लैपटॉप है ।14 इंच स्‍क्रीन डिस्‍पले से लैस ट्रैवलमेट की चैंसिस मैगनीशियम एल्‍यूमीनियम एलॉए से बनी हुई है। देखने में मैकबुक जैसा लुक देती है। ज्‍यादा रोशनी में लैपटॉप्‍ा पर काम करने में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है मगर ट्रैवलमेट में मैटी फिनिश और एंटी रिफलेक्‍टिव स्‍क्रीन की वजह से डिस्‍पले में रोशनी पड़ने के बावजूद क्‍लियर पिक्‍चर क्‍वालिटी मिलती है।

ट्रैवलमेट में यूजर फ्रैंडली विडों 7 के साथ 1.6 गीगा हर्ट इंटल कोर आई5 2464एम का पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है जो 3जी रैम के साथ फास्‍ट प्रोसेसिंग स्‍पीड प्रोवाइड कराता है। यूजर चाहे तो 3जी जीबी रैम को एक्‍पेंड कर 8 जीबी तक कर सकता है। इसके आलवा ट्रैवलमेट में कनेक्‍टीविटी के लिए कई पोर्ट ऑप्‍शन दिए गए है। हाईडेफिनेश गेम और वीडियो सपोर्ट के लिए ट्रैवलमेट में एनवीडिया का इंटल एचडी 3000 ग्राफिक यूनिट लगी है।

ट्रैवलमेट में दिया या टच पैड काफी स्‍मूद रिस्‍पांस करता है जिससे यूजर को एप्‍लीकेशन एक्‍सेस करने में काफी आसानी रहती है। ट्रैवल के मकसद से डिजायन किया गये ट्रैवलमेट में 8481टी पावर स्‍मार्ट तकनीक दी गई है जो 9 घंटे बैटरी बैकप के साथ 1000 चार्ज साइकिल प्रोवाइड करती है। फीचरों के हिसाब से ट्रैवलमेट की कीमत काफी आकर्षक है। बाजार में ट्रैवलमेट 50,000 रूपए की अनुमानित कीमत में सभी बड़े स्‍टोरों में उपलब्‍ध है।

एसर ट्रैवलमेट 8481टी के फीचरों पर एक नजर

  • मॉडल: एसर ट्रैवलमेट 8481टी
  • साइज: 1.45 किलो भार
  • आपरेटिंग सिस्‍टम: विडों 7
  • डिस्‍पले: 1600 x 900 रेज्‍यूलूशन, 14 इंच स्‍क्रीन डिस्‍पले
  • शेप: मैगनीशियम एल्‍यूमीनियम एलॉए से बनी स्‍क्रीन
  • रैम साइज: 3जीबी रैम, 8जीबी तक एक्‍पेंडेबल ऑपशन
  • प्रोसेसर: 1.6 गीगा हर्ट इंटल कोर आई 5 2464एम का पावरफुल प्रोसेसर
  • कनेक्‍टीविटी: ब्‍लूटूथ, एचडीएमआई पोर्ट, वाईफाई, इथरनेट आरजे 45 जैक, ईसाटा पोर्ट, वीजीए आउटपुट
  • मैमोरी स्‍पेस 320 जीबी हार्ड डिस्‍क ड्राइव और 64 जीबी तक एक्‍पेंडेबल ड्राइव
  • बैटरी 9 घंटे बैटरी बैकप, 1000 चार्ज साइकिल कैपेसिटी
  • कीमत: अनुमानित 50,000 रूपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X