Home
Computer

प्रोफेशनल लोगों के लिए आ गया एसर का ट्रैवलमेट लैपटॉप

By Super
प्रोफेशनल लोगों के लिए आ गया एसर का ट्रैवलमेट लैपटॉप
हाईक्‍वालिटी उप्‍पादों की रेज में एसर एक ब्रांड के रूप में स्‍थापित हो चुका है। एसर के उत्‍पादों में उन्‍नत तकनीकी के अलावा कम बजट के होतें है जो एसर के पॉपुलर होने का प्रमुख कारण है। बिजनेस प्रोफेशनलों को ध्‍यान में रखते हुए एसर ने ट्रैवल मेट 8481 जी नाम नया लैपटॉप लांच किया है। जिसमें कई यूजर फ्रैंडली फीचरों के साथ सुरक्षा फीचर दिए गए हैं।

एसर के नए ट्रैवलमेट की डिजाइन काफी आकर्षक है। टैवल मेट में 14 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो 1366*768 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। लैपटॉप का बॉडी पैनल पूरी तरह से सनलाइट प्रोटेक्‍टेड है। मेट में स्‍लिम बॉडी के साथ कई नए रंगों का ऑप्‍शन दिया गया है जिसे यूजर अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकता है।

लम्‍बे समय तक काम करने के दौरान लैपटॉप में हीटिंग की कोइ दिक्‍कत नहीं आती बाजार में मौजूद अधिक्‍तर लैपटॉप में 3 से 4 घंटे बाद गर्म होने लगते है जिससे प्रोसेसर के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। लैपटॉप का भार 1.6 किलो है जो अन्‍य लैपटॉप के मुकाबले कम है, इसे आप आराम से कैरी कर सकते हैं।

तकनीकी फीचरों में भी ट्रैवलमेट सभी को पीछे छोड देता है। 4जीबी रैम के साथ मेट में 120 जीबी की सॉलिड स्‍टेट ड्राइव दी गई है जो बिजनेस परपज के हिसाब से अच्‍छा मैमोरी स्‍पेस है। कंपनी ने ट्रैवलमेट 8481जी में सुरक्षा फीचरों का भी पूरा ध्‍यान रखा है। इसके लिए लैपटॉप में फिंगर प्रिंट रीडर ऑप्‍शन दिया गया है जो जिसकी मदद से केवल यूजर ही अपने लैपटॉप का प्रयोग कर सकेगा।

एसर ट्रैवलमेट 8481 जी में चार यूएसबी पोर्ट के अलावा एचडीएमआई पोर्ट के ऑप्‍शन मॉजूद है। अगर आप लैपटॉप में नेट कनेक्‍ट करना चाहते है तो इसके लिए ट्रैवलमेट में वाईफाई और ब्‍लूटूथ की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा ट्रैवलमेट में वेबकैम, ईथरनेट, हेडफोन और माइक्रोफोन पोर्ट का फीचर मौजूद है।

आखिर में बात आती है बैटरी बैकप की ट्रैवलमेट में 44 वॉट की बैटरी इनबिल्‍ड है जो 4 घंटे का दमदार बैटरी बैकप देती है। इतने ढेर सारे फीचरों से लैस ट्रैवलमेट 8481 जी 90, 000 रूपए की कीमत में उपलब्‍ध है। अगर आप बिजनेसमैन है और आपको ढेर सारी फाइले घर लानी पड़ती है तो एसर का नया ट्रैवल मेट आपके लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प है।

एसर ट्रैवलमेट 8481 जी के फीचरों पर एक नजर

  • 14 इंच की स्‍क्रीन
  • 1366*768 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन सपोर्ट
  • 1.6 किलो भार
  • 120 जीबी की सॉलिड स्‍टेट ड्राइव
  • 4जीबी रैम
  • चार यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट ऑप्‍शन
  • 4 घंटे का दमदार बैटरी बैकप
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X