Home
Computer

आने वाले समय में कुछ ऐसी होगी टच स्‍क्रीन

By Super

भविष्‍य में लैपटॉप और कंप्‍यूटर कैसे होगें इसकी शायद हम कल्‍पना भी नहीं कर सकते। हॉलीवुड मूवी में आपने वर्चूअल कंप्‍यूटर स्‍क्रीन तो देखी ही होगी जिसमें फिल्‍म कैरेक्‍टर बिना किसी स्‍क्रीन के केवल अल्‍ट्रा रेज से बनी स्‍क्रीन में सभी कंप्‍यूटर कंमाड देते हैं। कुछ समय बाद स्‍मार्टफोन, टैबलेट और नेटबुक में भी इसी तरह की स्‍क्रीन का इस्‍तेमाल आम हो जाएगा।

आप चाहे काफी शाप में बैठे हो या लेटे हो बस एक छोटी सी डिवाइस आपको अपने पास रखनी होगी जो कहीं पर भी पल भर में कंप्‍यूटर जितनी बड़ी स्‍क्रीन बना देगी। हालाकि इस तरह के होलोग्राफिक और वर्चूअल कंप्‍यूटर की केवल डिजायन ही तैयार हो पाई है अभी तकनीकी रूप से इसके विकास में काफी समय लगेगा। इन अनोखे कंप्‍यूटर को इस्‍तेमाल करना भी काफी आसान होगा। इस तरह की स्‍क्रीन तैयार करने वाली डिवाइस को आप चाहे तो अपने कानों में या फिर हाथों में पकड़ कर प्रयोग कर सकते हैं।

पढ़ें: भविष्‍य में आने वाले नोकिया के टॉप 8 मोबाइल फोन

डिवाइस से निकली 3डी इंटरफेस किरणे एक शानदार कलरफुल स्‍क्रीन का निर्माण करेगी। जिसमें आज के कंप्‍यूटरों से बेहतर आईकॉन और फंक्‍शन दिए गए होगे। इन वर्चूअल डिवाइसेज में आपकी हेल्‍थ्‍ा से जुड़े सभी डेटा अपने आप अपडेट होते रहेगें। जैसे उस समय आपका तापमान कैसा है, हार्टबीट कितनी है अगर आप शुगर पेशेंट है जो शुगर लेवल कितना है। कुल मिलाकर इन भविष्‍य के कंप्‍यूट से हम अपने आसपास एक नई दुनियां को महसूस कर सकेगें। अभी इन हाईइंड कंप्‍यूटरों को आने में काफी सालों का वक्‍त लगेगा।

पढ़ें: 4,000 रुपए के अंदर टॉप 5 एंड्रॉयड टैबलेट

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X