Amazon Great Summer Sale में Apple, Asus समेत इन कंपनियों के लैपटॉप पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट
Amazon Great Summer Sale 2024 लाइव हो चुकी है। जो अगले 07 मई तक चलेगी। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स समेत लैपटॉप पर भी ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए नया लैपटॉप लेने का प्लान कर रहे है, तो ये समय आपके लिए सबसे उचित हो सकता है।
इस सेल में Apple, Asus, Samsung, Dell और Lenovo जैसे कई बड़े ब्रांड के लैपटॉप कीमत से कम दाम में उपलब्ध कराए गए हैं। आज हम आपको इस सेल में Apple, Asus और HP समेत कुछ ऐसे लैपटॉप की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अमेजन सेल से बेहद किफायती दाम में खरीद सकेंगे।

Amazon सेल में Laptops पर डिस्काउंट- अमेजन ग्रेट समर सेल 2024 में ग्राहकों को लैपटॉप पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक इस सेल में 15,000 रुपये तक की छूट का भी लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही साथ इस पर 24 महीने तक की No-Cost EMI ऑप्शन भी मिल रहा है।
वहीं बैंक ऑफर्स की बात करें, तो यूजर्स अगर ICICI, बैंक ऑफ बड़ौदा और Onecard क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन करते हैं, तो वे 10% तक की छूट का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा Amazon Pay UPI से खरीदारी करते हैं, तो वे 1,500 रुपये के ऑर्डर पर 100 रुपये का कैशबैक भी पा सकते हैं।

Apple MacBooks पर डिस्काउंट - Apple MacBook Air M1 जिसकी कीमक, 89,900 रुपये है, इसे महज 71,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं Apple MacBook Air M2 को 1,14,900 रुपये के बजाय 89,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Apple MacBook Pro 16 M3 Max को 3,99,990 के बजाय महज 3,69,990 रुपये में खरीद सकेंगे।
Asus Laptops पर डिस्काउंट - Asus Vivobook 15 (12th Gen Core i3) जिसकी कीमत 60,990 रुपये है, इसे 32,990 रुपये, Asus Vivobook 15 (12th Gen Core i5) को 76.990 रुपये के बजाय 45,990 रुपये और Asus Vivobook 15 (12th Gen Core i7) को 80,990 के बजाय 50,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जबकि, इस सेल में Asus Zenbook Duo OLED (Intel Core Ultra 7) को 2,42,990 रुपये के बजाय 1,99,990 में खरीद सकेंगे।

HP Laptops पर डिस्काउंट - HP 14s (12th Gen Intel Core i3) को सेल में 51,265 रुपये के बजाय 31,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। HP 15s (AMD Rzen 3 5300U) को 47,999 के बजाय 27,990 में खरीद सकेंगे। जबकि, HP Pavilion 14 (12th Gen Intel Core i5) को छूट के साथ 78,294 के बजाय 61,990 में खरीद सकेंगे। इसके अलावा अन्य लैपटॉप्स पर भी बंपर छूट ऑफर किय़ा जा रहा है। आज अमेजन साइट पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








