Home
Computer

तोशीबा सैटेलाइट P755 लैपटॉप में लीजिए दमदार गेमिंग का मजा

तोशीबा सैटेलाइट P755 लैपटॉप में लीजिए दमदार गेमिंग का मजा


गेमिंग के लिहाज से लैपटॉप बाजार में कई डिवाइसेस मौजूद है मगर सभी का अधिक भार एक बड़ी समस्‍या है। तोशीबा ने हाल ही में P755 नाम से नया गेमिंग लैपटॉप लांच किया था जो भार में तो कम है ही साथ में इसमें दिए गए गेमिंग फीचर भी आपको पसंद आएंगे।   तोशीबा P755 लैपटॉप का लुक देखने में P770 से काफी कूलता जुलता है।

2.6 किलो वेट के साथ लैपटॉप में ब्‍लैक कलर पैनल दिया गया है जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। इसके अलावा लैपटॉप पैड में दी गई की के बीच की दूरी टाइपिंग करने में काफी सहूलियत प्रदान करती है, इसके अलावा गेम खेलते समय यूजर क्विक एक्‍शन भी ले सकता है। लैपटॉप में दिया गया ट्रैक पैड काफी बड़ा है मगर मगर पैड में मल्‍टीटच और जूम इन सपोर्ट नहीं दिया गया है।

तोशीबा P755 लैपटॉप में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • इंटल कोर आई 5410 एम प्रोसेसर

  • 2.3 गीगाहर्ट क्‍लॉक स्‍पीड

  • 6 जीबी रैम

  • एनवीडिया जीफोर्स 3410 एम ग्राफ्रिक कार्ड

  • 15.6 इंच की स्‍क्रीन

  •  1366 x 768 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन

  • फुल की पैड

  • गुड बैटरी लाइफ

  • 2.6 किलो भार

तकनीकी रूपए से P755 में हाईडेफिनेशन स्‍क्रीन के साथ ब्‍लूरे ड्राइव इनबिल्‍ड है साथ में अच्‍छे ग्राफिक के लिए एनवीडिया का 3डी विजन सर्पोट मौजूद है। जिसकी वजह से आप 3डी मूवी का मजा भी ले सकते हैं।

अगर आप वाजिब कीमत में गेमिंग लैपटॉप लेना चाहते है तोशीबा P755 आपके लिए अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है बाजार में तोशीबा P755 लैपटॉप 45,000 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X