सैमसंग ने पेश किया अपडेटेड एंड्राएड 10.1 गैलेक्सी टैब

एंड्राएड टैबलेट की रेंज में सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी टैब 10.1 लांच किया था जिसे कुछ समय पर बाद अपडेट भी किया गया था जिससे यूजर टैब में कुछ नए फीचरों का उपयोग कर सके। नए अपडेटेड टैब में हुए बदलावों से कंपनी को उम्मीद है कि 10.1 इंच गैलेक्सी टैब की बिक्री में इजाफा होगा। तो आइए बात करते है अपडेटेड टैब में जोड़े गए नए फीचरों के बारे में,
गैलेक्सी 10.1 टैब में 10.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। टैब में इनबिल्ड एंड्राएड 3.2 हनीकांब आपरेटिंग सिस्टम टैब को दमदार पावर और फास्ट प्रोसेसिंग प्रोवाइड करता है। पीसी बाजार में एंड्राएड वर्जन की काफी मांग है, इसका सबसे बड़ा कारण है यूजर फ्रेंडली होना। टैब में दी गई टीएफटी स्क्रीन 800 x 1280 रेज्यूलूशन और 16 मिलियन कलर को सपोर्ट करती है जिससे इसकी कलर और पिक्चर क्वलिटी का कोई जवाब नहीं, स्क्रीन में टचविज़यूएक्स तकनीक की वजह से स्क्रीन का टच काफी स्मूद वर्क करता है।
अगर प्रोसेसर की बात करें तो टैब में 1 गीगा हर्ट का एआरएम कार्टेक्स ए9 प्रोसेसर इनबिल्ड है, भारतीय उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार कंपनी ने टैब को 16, 32 और 64 जीबी मैमोरी ऑप्शन के साथ लांच किया था जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार खरीद सकते हैं। अगर आप फोटो कैपचरिंग करने के शौकीन है तो आपको अलग से कैमरा लेने की कोइ जरूरत नहीं क्योंकि टैब में ऑटो फोकस के साथ 3 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सर का फ्रंट फेस कैमरा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर गूगल ने भी एंड्राएड 4.0 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस से लैस नया टैब लांच किया है जिससे गैलेक्सी के 10.1 इंच टैब का कड़ा मुकाबला होगा। कंपनी ने अपने नए अपडेटेड टैब को 30,000 रूपए में लांच किया है।
सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1 के फीचरों पर एक नजर
- एंड्राएड 3.2 हनीकांब ओएस
- 10.1 इंच टीएफटी टच स्क्रीन
- 800 x 1280 पिक्सल स्क्रीन रेज्यूलूशन सपोर्ट
- ड्यूलकोर 1 गीगाहर्ट एआरएम कार्टेक्स ए9 प्रोसेसर
- 16 जीबी ,32 जीबी और 64 जीबी मैमोरी ऑप्शन
- 1 जीबी सिस्टम मैमोरी
- 3 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल फ्रंट फेस कैमरा
- ऑटो फोकस, लिड फ्लैश सपोर्ट
- कीमत- 30,000


Click it and Unblock the Notifications