Home
Computer

7,500 रुपए में आ गया मैकबुक लुक वाला एंड्रॉएड लैपटॉप

7,500 रुपए में आ गया मैकबुक लुक वाला एंड्रॉएड लैपटॉप

थ्रीड टेक्‍नालॉजी ने एक ऐसा लैपटॉप लांच किया है जो बिल्‍कुल एप्‍पल की मैकबुक की तरह दिखता है, दूर से देखने में कोई भी आसानी से इसे मैकबुक समझ सकता है। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है इसकी कीमत मात्र 7,500 रुपए है जबकि साधारण लैपटॉप भी 13 हजार रुपए से शुरू होतें हैं।

जबकि मैकबुक की कीमत 64,000 रुपए से शुरू होती है। थ्रीड के THD N2-A एंड्रॉएड लैपटॉप में 13.3 इंच की लिड बैकलिड एलसीडी डिस्‍प्‍ले स्‍क्रीन दी गई है जो 1366 x 768 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। वहीं लैपटॉप का भार भी ज्‍यादा नहीं है।

देखें वीडियो- कैसा लगता है THD N2-A एंड्रॉएड लैपटॉप

सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर

THD N2-A एंड्रॉएड लैपटॉप में एआरएम कार्टेक्‍स ए8 प्रोसेसर लगा हुआ है जो 1.2 गीगाहर्ट की स्‍पीड से रन करता है। इसके अलावा डिवाइस में 8 गीग का एसएसडी स्‍टोरेज भी दिया गया है। कनेक्‍टीविटी ऑप्‍शन पर नजर डालें तो THD N2-A लैपटॉप में 802.11b/g/n वाईफाई, 2.0 यूएसबी पोर्ट, के साथ 3जी डॉगल सपोर्ट भी दिया गया है।

लैपटॉप में दिया गया ट्रैक पैड बिल्‍कुल मैकबुक की तरह ही वर्क करता है। पॉवर बैकप के लिए लैपटॉप में 2 सेल 4200 एमएएच बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने में 8 घंटे का बैटरी बैकप देती है। कुल मिलाकर इसके फीचरों और कीमत को देखते हुए इसे अच्‍छा लैपटॉप कहा जा सकता है।

कीमत- 7,500 रुपए

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X