Apple M4 iMac और M3: 2024 में आपके लिए कौन सा सही है? यहां जानें
Apple ने अपना नया iMac लॉन्च कर दिया है, जिसमें पावरफुल M4 चिप और Apple इंटेलिजेंस शामिल है। कंपनी का कहना है कि, M4 चिप iMac के प्रदर्शन को और भी बेहतर बनाता है। M1 वाले iMac की तुलना में iMac अब डेली प्रोडक्टविटी के लिए 1.7 गुना तक फास्ट है। और फोटो एडिटिंग और गेमिंग के लिए 2.1 गुना तक फास्ट है।
लेकिन बहुत से ऐसे ग्राहक भी है, जो 2024 में Apple M4 iMac और M3 में से किसे खरीदना चाहिए, इसे लेकर कंफ्यूज हैं, तो आपकी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम दोनों की तुलना करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने लिए बेहतर कंफ्यूटर का चुनाव कर सकेंग।

कीमत- Apple M4 iMac के बेस मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये है। फिलहाल ग्राहक इसे ऑरेंज, ब्लू, ग्रीन, पर्पल, पिंक, सिल्वर और येलो कलर ऑप्शन में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं, यह 8 नवंबर से भारतीय बाजार समेत अन्य बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
जबकि, M3 प्रोसेसर वाले iMac को पिछले साल कंपनी ने 1,34,900 रुपये शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसे ग्राहक ब्लू, सिल्वर, ग्रीन, पिंक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Apple M4 iMac स्पेक्स- लेटेस्ट iMac में 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाला 24-इंच 4.5K रेटिना डिस्प्ले मिलता है। Apple के अनुसार ग्राहक डिस्प्ले को नैनो-टेक्सचर मैट ग्लास फिनिश के साथ कॉन्फिगर कर सकते हैं। इसके अलावा इमें सेंटर स्टेज के साथ ही अपडेटेड फ्रंट-फेसिंग कैमरा और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है।
Apple का यह कंप्यूटर लेटेस्ट M4 चिप के साथ आ रहा है, जो TSMC की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया चिपसेट है। इसे 8-कोर CPU/ 8-कोर GPU और 10-कोर CPU और 10-कोर GPU ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है, जो 32GB तक रैम और 2TB तक स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें शामिल M4 चिप में 16-कोर न्यूरल इंजन है, जो AI फीचर्स को सपोर्ट करने में सक्षम है।
नए iMac में छह-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें डायरेक्शनल बीमफॉर्मिंग,स्पेसियल ऑडियो और Hey Siri डिटेक्शन के साथ थ्री-माइक एरे का सपोर्ट मिलता है। लेटेस्ट iMac में कनेक्टिविटी के लिए चार Thunderbolt 4/USB 4 पोर्ट, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3 और एक 3.5mm ऑडियो जैक ऑप्शन मिलका है।
बता दें, यह Apple के नए मैजिक की-बोर्ड के साथ टच ID, मैजिक माउस और मैजिक ट्रैकपैड एक्सेसरीज के साथ भी कंपेटिबल है, जिन्हें USB टाइप-सी पोर्ट के साथ अपडेट किया गया है। इसके डायमेंशन की बात करें तो इसका वजन 4.44 किलोग्राम है।
Apple M3 iMac स्पेक्स- एप्पल के M3 आईमैक में आपको नए मॉडल जैसा ही 24-इंच रेटिना डिस्प्ले मिलता है। इसका डिस्प्ले 4.5K रेजॉलूशन और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें कंपनी ने M3 प्रोसेसर शामिल किया है, जो 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 4 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, 2 थंडरबोल्ट पोर्ट और गीगाबिट ईथरनेट सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1080p फेसटाइम कैमरा और 6-स्पीकर सेटअप दिया गया है। इसमें स्पैटियल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस के लिए सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








