Flipkart Sale में सिर्फ इतनी कीमत पर मिलेगा Apple MacBook Air M2!, जानें ऑफर्स
दीवाली आने में अभी पूरे एक महीने से ऊपर का समय बाकी है। लेकिन Flipkart और Amazon ने अभी से दीवाली की तैयारी शुरू कर दी है। जी हां, Flipkart Big Billion Days Sale और Amazon Great Indian Festival Sale दोनों ही 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है।
इन सेल के शुरू होने से पहले कई प्रोडक्ट्स की डील्स सामने आ रही हैं। ऐसे में अगर आप भी लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज आपको हम Apple MacBook Air M2 पर मिलने वाली इस बेहतरीन डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Apple MacBook Air M2 की कीमत और बचत
Flipkart Big Billion Days Sale में Apple MacBook Air M2 को सबसे कम दाम में खरीदने का मौका मिलेगा। इस सेल के लिए आपको बस 27 सितंबर तक का इंतजार करना होगा। बता दें कि Apple MacBook Air M2 अभी 95,900 रुपये में उपलब्ध है और इस सेल में आप इस पर सीधे 30,000 रुपये की बचत कर सकेंगे। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए एक दिन पहले इस सेल का अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। यानी की Flipkart Plus मेंबर्स 26 सितंबर से इन ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे।
10% कैशबैक भी
Flipkart Big Billion Days Sale में 10% का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा। लेकिन इसके लिए यूजर्स को HDFC Bank के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।
Apple MacBook Air M2 के फीचर्स
Apple MacBook Air M2 में M2 प्रोसेसर मिल रहा है। इसमें 8 कोर GPU और 8 कोर सीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। इस लैपटॉप में 8GB रैम 256GB की SSD स्टोरेज मिलेगी। इसमें 13-इंच रेटिना डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें mazOS Sequoia का सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 18 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है।
स्मार्टफोन पर भी मिलेंगे बंपर ऑफर
Flipkart Big Billion Days Sale में लैपटॉप के अलावा स्मार्टफोन, असेसरीज, होम एप्लाइसेंस पर भी भारी छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट पर लिस्ट की गई जानकारी के मुताबिक, यूजर्स को 80% तक का मैक्सिमम डिस्काउंट देखने को मिलेगा। आपको इस सेल में चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीद के भी ऑफर मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








