Home
Computer

Apple का नया धमाका: अगले सप्ताह लॉन्च होगा M4 Mac!, क्या करें उम्मीद?

Apple ने 15 अक्टूबर को iPad Mini 7 लॉन्च किया था। इसके बाद सबको नेक्स्ट जनरेशन के Mac के रिलीज होने का इंतजार है। इस प्रोडक्ट के लॉन्च किए जाने की अफवाहें काफी दिनों से उड़ रही है, जिसमें Apple Intelligence की अटकलें भी शामिल हैं।

लेकिन अब कंपनी ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए संकेत दिए हैं कि M4 Mac अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के ग्रीक जोसविक ने अपकमिंग प्रोडक्ट की लॉन्च के बारे में X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि 'Mac Your Calanders!'। हमारे पास घोषणाओं का एक रोमाचंक सप्ताह है, जिसकी शुरुआत सोमवार सुबह से होगी।

M4 Mac का इंतजार खत्म!, नेक्स्ट वीक हो सकता है लॉन्च

हालांकि, कंपनी की तरफ से Apple Intelligence के शामिल किए जाने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें iOS 18.1 की कई नई AI-पावर्ड सुविधाएं और कुछ कस्टमाइजेशन अपग्रेड शामिल हो सकते हैं।

M4 Mac से क्या करें उम्मीद?

अफवाहों के मुताबिक, एपल कई M4- पावर्ड Mac पेश करेगा, जिसमें एंट्री लेवल 14-इंच MacBook Pro, M4 Pro और M4 Max चिप्स के साथ हाई लेवल 14 इंच और 16 इंच MacBook Pro शामिल है। वहीं, M4 और M4 Pro वेरिएंट में एक बिल्कुल नए mac Mini, M4 प्रोसेसर के साथ एक अपग्रेडेड iMac के साथ आने की उम्मीद की जा रही है। ये अपडेट कंपनी के डेस्कटॉप और लैपटॉप लाइनअप में परफॉर्मेंस को बढ़ावा देंगे, जिससे M4 परिवार की पंहुच में विस्तार होगा।

अफवाहों के मुताबिक, अपकमिंग MacBook Pro और iMac में M4 प्रोसेसर के माध्यम से परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर अधिक फोकस किया जाएगा, जिसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा।

लेकिन Mac Mini में एक बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। इसके आकार को छोटा कर इसे अब तक का सबसे छोटा डेस्कटॉप कम्प्यूटर बनाया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि mac Mini एक Apple TV के आकार का होगा, जिसमें एक कॉम्पैक्ट और स्पेस-एफिशिएंट फॉर्म फैक्टर शामिल होगा।

इनके स्टोरेज में इजाफा किए जाने की भी उम्मीद है। अफवाहों के मुताबिक, अपकमिंग एंट्री लेवल M4 Mac 8GB की जगह 16GB की अपग्रेडेड रैम के साथ लॉन्च हो सकते हैं। इसी के साथ ये Apple Intelligence सुविधाओं के लिए बेहतर परफॉर्मेंस की परमिशन देगा।

MacBook Air M4

मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2025 की शुरुआत में कंपनी के लेटेस्ट M4 चिप के साथ एक नया MacBook Air डिवाइस लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अपडेट किए गए मॉडल का जल्द ही उत्पादन शुरू किया जा सकता है, जिसकी लॉन्चिंग अगले साल जनवरी और मार्च के बीच हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has put an end to the rumors and indicated that the M4 Mac can be launched next week. It is expected to be introduced with many features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X