Home
Computer

एप्पल ने किया कमाल बेंच डाले 30 लाख आईपैड

एप्पल ने किया कमाल बेंच डाले 30 लाख आईपैड

दुनिया की दिग्‍गज पीसी निर्माता कंपनी एप्पल ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा हाल में लांच किए गए नए आईपैड 3 की बिक्री का आकड़ा 30 लाख तक पहुंच गया है। हम आपको बता दें कंपनी ने पिछले शुक्रवार को ही नया आईपैड बाजार में उतारा था। एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन) फिलिप शिलर ने कहा कि नया आईपैड 3 बहुत सफल रहा।

अब तक इसकी बिक्री 30 लाख पर पहुंच चुकी है। यह अब तक लांच किए गए आईपैड में से अब तक का सबसे मजबूत व कामयाब आईपैड रहा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को नए आईपैड की खूबियां पसंद आ रही हैं। फिलिप के अनुसार वह नए आईपैड 3 की‍ बिक्री को लेकर काफी रोमांचित हैं।

तीसरी पीढ़ी का नया आईपैड अभी 12 देशों व क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। इस शुक्रवार से 24 और देशों में ये आईपैड मिलने लगेंगे। नए एप्पल टैबलेट में कम्पनी ने पहली बार 4जी तकनीक के अलावा रेटीना डिस्‍पले और पहले से उन्‍नत प्रोसेसर दिया गया है।मात्र 15,000 रुपए में एप्‍पल बेंच रहा है “आईपैड”

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X