Home
Computer

बस 6 दिन बाद आ रहा है एप्‍पल का धमाकेदार आईपैड 3

बस 6 दिन बाद आ रहा है एप्‍पल का धमाकेदार आईपैड 3


स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी एप्पल के नए आईपैड को आने में अब ज्‍यादा समय नहीं रह गया है। आई पैड 2 की सफलता के बाद एप्‍पल इसके नए वर्जन एप्‍पल आईपैड 3 को 7 मार्च को लांच करेगी। हम आपको बता दें नए आईपैड 3 में अपने पहले वर्जन के मुकाबले ज्‍यादा बैटरी बैकप और नई तकनीकी का प्रयोग किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रौद्योगिकी न्यूज वेबसाइट ऑलथिंग्सडी के हवाले से कहा है कि अगली पीढ़ी के आईपैड3 में पहले के मुकाबले  बेहतर चिप्स और नए ग्राफिक्स होंगे। हालांकि इसमें यह नहीं बताया गया है कि शोरूम में ये टैबलेट कब से उपलब्ध होंगे।

इससे पहले एप्‍पल आईपैड 1 में लोगों को शिकायत थी की पैड 1 में दी गई मैमोरी स्‍पेस कम है, इसको ध्‍यान में रखते हुए एप्‍पल के नए आईपैड 3 में 64 जीबी तक मैमारी ऑप्‍शन मिलेगा। आईपैड 2 की तरह आईपैड 3 में भी रियर और फ्रंट कैमरा की सुविधा दी गई होगी।

आईपैड 2 में एचडीएमआई सपोर्ट के लिए एवी एडाप्‍टर की जरूरत महसूस की गई थी उम्‍मीद की जा रही है नए आईपैड 3 में यह सुविधा दी गई होगी। आधिकारिक रूप से एप्‍पल आईपैड 3 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है मगर उम्‍मीद की जा रही है कि 40,000 रूपए के आसपास कंपनी आईपैड 3 को बाजार में लांच सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X