Home
Computer

एप्‍पल अपने मैकबुक लैपटॉप को करेगा अपग्रेड

By Super
एप्‍पल अपने मैकबुक लैपटॉप को करेगा अपग्रेड
कंपनी कोई भी जब तक यूजर की जरूरतों के हिसाब से कंपनी अपने प्रोडेक्‍ट में फेरबदल और फीचरों को अपग्रेड नहीं करेगी उसके उत्‍पाद की मांग में बढ़ोत्‍ररी संभव नहीं है। शायद यहीं कारण है एप्‍पल जैसी दिग्‍गज कंपनी को भी अपने उत्‍पादों फेरबदल करने की जरूरत महसूस हुई जिसके तहत एप्‍पल यूजर की डिमांड को ध्‍यान में रखते हुए अपनी मैकबुक को अपग्रेड करेंगा।

कंपनी के अनुसार वह अपनी मैकबुक प्रो मॉडल में दिए गए आपरेटिंग सिस्‍टम को अपग्रेड करेगी जिससे उसके उपभोक्‍ताओ को और बेहतर परफार्मेंस मिल सके। इस समय एप्‍पल मैकबुक 15 इंच, 17 इंच और 13 इंच साइज ऑप्‍शन के साथ बाजार में उपलब्‍ध है। एप्‍पल इन सभी साइजों की मैकबुक में दिए गए सैंडीब्रिज आपरेटिंग सिस्‍टम को 100 मेगाहर्ट से लेकर 200 मेगाहर्ट तक अपग्रेड करेगा।

वहीं एप्‍पल की 13 इंच मैकबुक प्रो में दिए गए कोर आई5 को 2.8 मेगाहर्ट और अन्‍य को कोर 7 आपरेटिंग सिस्‍टम से अपग्रेड करेगा। कंपनी के इस फैसले से एप्‍पल के उपभोक्‍तों को जहां पहले से अधिक फास्‍ट परफार्मेंस मिलेगी वहीं दूसरी ओर एप्‍पल के प्रति लोगों का विश्‍वास और बढ़ेगा। एप्‍पल अपने सभी मैकबुक प्रो लैपटॉप में 1333 मेगाहर्ट की 4 जीबी रैम के साथ 750 जीबी और 500 जीबी हार्डड्राइव का ऑप्‍शन भी प्रोवाइड करेगी।

एप्‍पल के अनुसार नई मैकबुक रेंज में पहले के मुकाबले डबल ग्राफिक सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा एप्‍पल अपनी 17 इंच और 15 इंच मैकबुक मॉडल में 512 जीबी और 1 जीबी रैम प्रोवाइड कराएगा। हालाकि एप्‍पल द्वारा मैकबुक में किए बदलाव ज्‍यादा बड़े नहीं है, कंपनी के मुताबिक लोगों की मांग के अनुसार मैकबुक में यह बदलाव किए जाएंगे। बाजार में नई अपग्रेड 13 इंच साइज मैकबुक प्रो की कीमत 69,265 रूपए होगी वहीं 2.4 गीगाहर्ट की 17 इंच मैकबुक प्रो 1, 39,000 रूपए में मिल पाएगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X