टैबलेट बाजार में उतरा एक नया खिलाड़ी

आरचोस के नए टैब में 1024*768 रेज्यूलूशन के साथ 8 इंच की स्क्रीन दी गई है। टैब में 3.2 वर्जन के हनिकांब आपरेटिंग सिस्टम से अच्छी परफार्मेंस मिलती है इसके साथ ओएस में कई यूजर फ्रेंडली एप्लीकेशन भी दी गईं है जिन्हें टैब में कस्टमराइज भी कर सकते हैं। टैब में OMAP 4 स्मार्ट मल्टी कोर एआरएम कार्टेक्स ए9 प्रोसेसर दिया गया है जो 1 गीगा हर्ट की स्पीड प्रोवाइड करता है।
अगर आप मल्टीमीडिया फीचरों को ज्यादा पसंद करते है तो आरचोस के नए टैब में वीडियो और ऑडियो प्लेबैक के लिए एमपीईजी, एमपी3 जैसे कई फार्मेंट सपोर्ट दिया गया है। आजकल वीडियो चैटिंग तो आम बात हो चुकी है इस बात को ध्यान में रखते हुए टैब में 720 पिक्सल सपोर्ट का फ्रंट कैमरा मौजूद है
जिसकी मदद से आप हाईडेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं। अगर आपको टैब में नेट कनेक्टीविटी चाहिए तो ब्लूटूथ और वाईफाई की मदद से आप टैब में नेट सर्फिंग का मजा ले सकते हैं। टैब के फीचरों को देखकर कहा जा सकता है बाजार में मैजूद अन्य कंपनियों के टैब को आरचोस जी 9 टैबलेट से कड़ी टक्कर मिलेगी। कंपनी ने जी 9 को बाजार में 16,000 रूपए की अनुमानित कीमत में पेश किया है।
आरचोस जी 9 के फीचरों पर एक नजर
- 8 इंच स्क्रीन साइज
- 1024*768 पिक्सल सपोर्ट
- 3.2 हनीकांब आपरेटिंग सिस्टम
- ओएमएपी 4 स्मार्ट मल्टीकोर एआरएम कार्टेक्स ए9 प्रोसेसर
- 16 जीबी फ्लैश मैमोरी
- 250 जीबी हार्ड ड्राइव
- मल्टी ऑडियो और वीडियो फार्मेट सपोर्ट
- वाईफाई, ब्लूटूथ, एचडीएमआई ऑउटपुट
- वाईफाई, ब्लूटूथ
- कीमत- 16,000 रूपए


Click it and Unblock the Notifications








