Home
Computer

बड़े मिया तो बड़े मिया अब छोटे मियां भी चलाएंगे टैबलेट

बड़े मिया तो बड़े मिया अब छोटे मियां भी चलाएंगे टैबलेट

टैबलेट कंपनियां युवाओं के साथ-साथ अब बच्‍चों पर भी अपना ध्‍यान देने में लगी हुई है। बड़ों की देखा देखी बच्‍चे भी खिलौनों की जगह बड़ों के गैजेट पसंद करते हैं। आरचोस ने इसी को ध्‍यान में रखते हुए बच्‍चों के लिए लेटेस्‍ट आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस टैबलेट चाइल्‍ड पैड लांच किया है।

जिसका डिजाइन छोटे बच्‍चों को अपनी ओर आकर्षित करता है। टैबलेट में फनी कलर का प्रयोग किया गया है, टैबलेट का साइज 5.59 x 8.78 x 0.48 एमएम है, 7 इंच स्‍क्रीन साइज के चाइल्‍ड पैड में 800 x 480 रेज्‍यूलूशन दिया गया है।

वहीं गेम और अन्‍य डेटा सेव करने के लिए 4 जीबी की फ्लैश मैमोरी मौजूद है। मतलब टैब में 40,000 फोटा या फिर 2,000 म्‍यूजिक ट्रैक सेव किए जा सकते हैं। हालाकि भारत में अभी इस तरह के कम ही टैबलेट मौजूद हैं। टैबलेट को खासतौर से बच्‍चों के लिए जरूर बनाया गया है मगर इसमें लेटेस्‍ट आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है।

चाइल्‍ड पैड में लगा कार्टेक्‍स ए8 प्रोसेसर 1 गीगाहर्ट की क्‍लॉक स्‍पीड से रन करता है। तो अगर आप भी इस बर्थडे अपने बच्‍चे को एक अनोखा गिफ्ट देना चाहते हैं तो आरचोस का नया चाइल्‍ड पैड दे सकते हैं। बाजार में चाइल्‍ड पैड की कीमत 7,000 रुपए है।

चाइल्‍ड पैड में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 7 इंच की टच स्‍क्रीन

  • 800 x 480 स्‍क्रीन रेज्‍यूलूशन

  • 4 जीबी फ्लैश मैमोरी

  • कार्टेक्‍स ए8 प्रोसेसर

  • 1गीगाहर्ट प्रोसेसर स्‍पीड

  • कीमत- 7000 रुपए

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X