आ गया 1tb स्पीड वाला धमाकेदार ब्रॉडबैंड, सैकेंड से भी कम में डाउनलोड होगी HD मूवी
इस समय हर राज्य में कई सारे ब्रॉडबैंड आ गए है. वहीं इनमें से कुछ ही अपने स्पीड की वजह से लोगों की दिल में जगह बना पाए हैं. ऐसे में केरल राज्य में भी Asianet भी कुछ इसी तरह का काम कर रहा है. ये ब्रॉडबैंड आप को 100 Mbps की स्पीड देगा. वहीं आप इस पर 1tb तक डाउनलोड कर सकते है.
बता दें कि 1टीबी स्पीड में एक एचडी और 4के मूवी को भी 1 सैकेंड से कम टाइम में डाउनलोड किया जा सकता है. फिलहाल यूजर्स को जीबीपीएस स्पीड मिलती है। एशियननेट ब्रॉडबैंड सर्विस पोस्टपैड और प्रीपैड दोनों कस्टमर्स के लिए पेश की गई है.

Asianet आपको दो तरह के प्लान भी देता है. जिनमें पहला Truly Unlimited और दूसरा HiSpeed प्लान है. ट्रूली अनलिमिटेड प्लान में आप को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. वहीं हाई स्पीड प्लान में आप को एक महीने के लिए 1 tb का डाटा मिलेगा. इसका प्रीपैड प्लान पोस्टपैड प्लान से ज्यादा अच्छा है.
ट्रूली अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान-

ट्रूली अनलिमिटेड प्लान की बात करें, तो आप को इसमें तीन तरह के प्लान मिलेंगे. इसमें आप को 699,799, 1,099 के प्लान्स मिलेगे. वही जहाँ 699 वाले प्लान्स में आप को 4 Mbps की डाउनलोड करने की स्पीड मिलेगी. वही 799 के प्लान्स में आप को 10 Mbps की डाउनलोड करने की स्पीड मिलेगी. इसके अलावा 1,099 के प्लान में आप को 25Mbps की डाउनलोड करने की स्पीड मिलेगी. वही जैसा बताया गया है, इस प्लान को किसी भी तरह की डाटा लिमिट नही होगी.
हाई स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान-

एशियननेट की हाई स्पीड प्लान्स के तहत छह ब्रॉडबैंड योजनाएं हैं. जिनकी कीमतें 699 रुपये, 899 रुपये, 999 रुपये, 1,299 रुपये, 1,499 रुपये और 1,999 रुपये है.वही अगर प्लान के सबसे अच्छे ऑफर की बात करे तो 1,999 रुपये में ये आप को 100 Mbps की स्पीड के साथ-साथ 1 टीबी का डाटा लिमिट भी देगा.
जानिए राज्य में कहां-कहां मिल सकता है ये ब्रॉडबैंड-

जैसा की आप को पहले ही बता दिया गया है कि ये सिर्फ केरल राज्य में ही इन्टरनेट सेवा देता है. ये केरल के वेंद्रम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, एलेप्पी, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कालीकट, मलप्पुरम, पलक्कड़ और कन्नूर में ही ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करता है. वही आप को बता दे कि इन सभी जरूरी ऑफर्स में gst अलग से लागु किया जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications








