ASUS ने Ryzen AI 9 के साथ A-Bean 14 एयर फ्रेगरेंस एडिशन लैपटॉप किया लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता
ASUS ने अपना नया लैपटॉप ZenBook 14 Air लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट लैपटॉप में AMD Ryzen AI 9 365 प्रोसेसर शामिल किया है। दो कलर ऑप्शन में आने वाला यह लैपटॉप 22 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा। तो आइए आगे इस लेटेस्ट लैपटॉप की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता जानते रहे हैं।
सबसे पहले आपको बता दें, यह लैपटॉप काफी स्लिम और लाइट वेटेड है, यह केवल 1.1cm मोटा है। जिसका वजन 1.15kg है। इसमें 14-इंच 2.8K 120Hz ल्यूमिना OLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

वहीं इसका कंट्रास्ट अनुपात 1,000,000:1 है। इसका डिस्प्ले पैनल TUV रीनलैंड हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और SGS आई केयर सर्टिफिकेशन लैस है, जो आंखों को आराम देता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 8-कोर, 8-थ्रेड इंटेल कोर अल्ट्रा 7-258V प्रोसेसर है, जिसमें अधिकतम टर्बो फ्रीक्वेंसी 4.8GHz और बिल्ट-इन सेकंड-जेनरेशन Xe कोर ग्राफिक्स है।
यह चिपसेट 115 TOPS का AI प्रदर्शन ऑफर करता है, जिसे हाई कुल AI कंप्यूटिंग पावर होने का दावा किया जाता है। क्वालकॉम स्नेपड्रैगन एक्स एलीट के हेक्सागन एनपीयू ने 45 टॉप स्कोर किए हैं।
इस लैपटॉप तो 32GB LPDDR5x 8533MT/s रैम और 1TB PCIe SSD स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इतना ही नहीं कूलिंग के लिए इस लैपटॉप में डुअल फैन, अल्ट्रा-थिन वेपर चैंबर है। यह लैपटॉप 28W के TDP के साथ आता है।
कंपनी का कहना है कि, इसकी स्मार्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी से मशीन हल्के कार्य के दौरान 25dB से कम शोर का स्तर बनाए रखती है। खास तौर से यह 1.1 सेमी मोटा लैपटॉप 72Wh की बैटरी पैक करता है। कंपनी का कहना है कि ये लगभग 22 घंटे की अधिकतम बैटरी लाइफ ऑफर करेगा।
ASUS ZenBook 14 Air कीमत व उपलब्धता- ASUS ZenBook 14 Air को कंपनी ने फिलहाल चीन में उपलब्ध कराया है। जिसकी कीमत 8999 युआन (लगभग 1,06,234 रुपए) है। यह डिवाइस चीनी साइट JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जिसकी बिक्री 1 अक्टूबर से शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications








