कमाल का है आसुस का 2 इन 1 टैब

डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी ऑपशन दिया गया है जिससे आप अपना डेटा बड़ी आसानी से ट्रांसफर कर सकते है वही इसके डॉक में टच पैड का आप्शन भी दिया गया है। म्यूजिक के लिए 3.5 एमएम जैक दिया गया है। बेहतर परफार्मेंस के लिए ट्रांसफार्मर TF101 में एड्रांएड हनीकांब का 3.0 आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो एनवीडिया के टेट्रा2 ड्यूल कोर प्रोसेसर को सर्पोट करता है जिससे आप फास्ट वेब ब्राउजिंग और मल्टीमीडिया फीचर का मजा ले सकते हैं। 1280X800 रेज्यूलेशन के साथ 10.1 इंच की हाई डेफिनेशन स्क्रीन की बात करें तो अभी तक बाजार में मौजूद किसी अन्य टैबलेट में इतनी बेहतर स्क्रीन नहीं दी गई है जो इतनी हाई डेफिनेशन वीडियो क्वालिटी प्रोवाइड कराती है।
अगर स्क्रीन को डॉक से अलग कर दें तो इसकों लाने ले जाने में थोड़ी आसानी हो जाती है। 5 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आप इसमें फोटो कैपचरिंग के अलावा वीडियों रिर्काडिंग भी कर सकते हैं। वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टीविटी से अपना डेटा ट्रांसफर कर सकते है चाहें तो दोस्तों के साथ कहीं भी कभी भी कनेक्ट हो सकते हैं। इसकी खूबियां यहीं पर खत्म नहीं होंती। ट्रांसफार्मर TF101 में चैटिंग का नया अनुभव आपको मिलेगा क्योंकि इसमें पहले लोडेड 3.0 पोलरिस आफिस पड़ा होगा
जिसमें आप अपने डाक्यूमेंट को एडिट के साथ्ा मैनेज भी कर सकेंगे। 24.4 वॉट की दमदार बैटरी के साथ कंपनी के अनुसार इसका बैटरी बैकप भी बाजार में मौजूद अन्य टैबलेट से अधिक होगा। तो देर किस बात की जाइए और ले आइए आसुस के इस मार्डन हाईटेक डिवाइस को कंपनी ने इसका दाम 32,999 रूपए रखा है जो इसके फीचर के हिसाब से सही है। लोगों को यह कितना पसंद आएगा ये तो कुछ दिन बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








