Home
Computer

Asus ने भारत में लॉन्च किए 3 नए AI-पावर्ड लैपटॉप, देखें कीमत व फीचर्स

Asus ने एक साथ अपने तीन नए AI-पावर्ड लैपटॉप ExpertBook PS, ExpertBook B3 और ExpertBook B5 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। ब्रांड के ये लेटेस्ट लैपटॉप्स Intel के नए Core Ultra प्रोसेसर से लैस हैं, जो बेहतरीन प्रदर्शन के साथ यूजर्स को तगड़े फीचर्स ऑफर करेंगे।

कंपनी ने अपने इन तीनों लेटेस्ट लैपटॉप्स में AI-फीचर्स जैसे कि, ExpertMeet, ExpertPanel समेत अन्य टूल्स शामिल किए हैं। इन लैपटॉप्स को खासकर बिजनेस यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे उनके काम को और भी आसान किया जा सके।

 Asus ने भारत में 3 नए AI-पावर्ड लैपटॉप लॉन्च किए

कीमत

Asus ExpertBook P5 की कीमत 1,01,700 तय की गई है। इसमें कस्टमाइजेशन के ऑप्शन भी दिए गए हैं। बाकि, दो ExpertBook लैपटॉप्स की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी जल्द शेयर करेगी।

Asus ExpertBook P5

कंपनी का पहला लैपटॉप है, जो Copilot+ और Triple AI इंजन के साथ आता है। यह हाई प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है और 47 NPU TOPS तक मल्टीटास्किंग सपोर्ट करता है। लैपटॉप में 32GB LPDDR5X रैम, दो Gen 4 NVMe SSD स्लॉट्स और 2.5K रिजॉल्यूशन वाला IPS डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ उत्कृष्ट विजुअल अनुभव प्रदान करता है।

आसुस एक्सपर्ट पी5 में AI टूल्स जैसे ExpertMeet और ExpertPanel दिए गए हैं, जो टीमवर्क और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाते हैं। यह लैपटॉप एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी के साथ आता है और इसमें 63Wh की बैटरी है, जिसे 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Asus ExpertBook B3 और B5 उन कंपनियों के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिन्हें फ्लेक्सिबल और पावरफुल लैपटॉप्स की जरूरत होती है। इन दोनों मॉडल्स में Intel Core Ultra प्रोसेसर (Series 1), ड्यूल-चैनल DDR5 रैम (64GB तक) और दो NVMe SSD स्लॉट्स RAID 0/1 के साथ दिए गए हैं। ExpertBook B5 में ऑल-मेटल मैग्नीशियम-एल्युमिनियम बॉडी है, जबकि B3 में एल्युमिनियम टॉप डिजाइन किया गया है।

Asus ExpertBook B3 और B5 में AI टूल्स जैसे ExpertMeet और Optional Touch Display दिए गए हैं। इन लैपटॉप्स में IPS डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है, साथ ही Asus Pen के साथ कनेक्टिविटी और Wi-Fi 6E के साथ 4G LTE ऑप्शन भी मिलता है। इनकी बैटरी 63Wh तक की है, जो लंबे समय तक कार्यकुशलता प्रदान करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus Expertbook P5, Expertbook B3 and Expertbook B5 Launched in India, Specs, Features and Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X