Home
Computer

आसुस ने पेश की थिन नोटबुक

By Super
आसुस ने पेश की थिन नोटबुक
विश्‍व के बाजार में आसुस एक ब्रांड के रूप में स्‍थापित हो चुका है। मदरबोर्ड के बाद आसुस ने लैपटॉप और नोटबुक की ओर अपना रूख कर लिया था उसे इस क्षेत्र में कामयाबी भी मिली। आसुस के हाईक्‍वालिटी उत्‍पादों को पूरे विश्‍व में पसंद किया जाता है। हाल ही में आसुस ने के 43 टीए के नाम से एक नया नोटबुक लांच किया है जिसने मार्केट में सनसनी फैला दी है। के 43 में दिए गए फीचर लोगों का काफी पसंद आ रहे हैं।

आसुस के 43 टीए में 14 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया गय है जो 1366*768 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है। इससे न सिफ आपको बड़ा पिक्‍चर व्‍यू मिलेगा बल्कि वीडियों वीडियो क्‍वालिटी भी अन्‍य नोटबुक के मुकाबले अच्‍छी मिलेगी। अच्‍छी परफार्मेंस के लिए नोटबुक में 1.4 गीगा हर्ट का ए6 3400एम प्रोसेसर दिया गया है जिसमें इनबिल्‍ड एमडी का एम780जी चिपसेट एक्‍ट्रा पावर प्रोवाइड करता है। आसुस के ज्‍यादातर लैपटॉप मे ग्राफिक सर्पोट दिया गया है। के 43 में भी अच्‍छे ग्राफ्रिक के लिए एमडी का रेडियॉन हाईडेफिनेशन 6720जी 2 ग्राफिक कार्ड लगा है। मैमोरी के मामले में नोटबुक आपको निराश नहीं करेगी के 42 में 4 जीबी मैमोरी स्‍टोरेज के साथ 500 जीबी की हार्डड्राइव इनबिल्‍ड है।

देखने में यह काफी स्‍लिम नोटबुक है, जिसका भार 2.1 किलो है और लम्‍बाई 34.9एमएम। नोटबुक में फास्‍ट प्रोसेसिंग के लिए 8 जीबी की रैम भी मौजूद है। आसुस के 42 टीए में एचडीडी और लिड लाइट के साथ स्‍टैटस इंडीकेटर दिए गए है जो आपको बैटरी, प्रोसेसिंग के अलावा अन्‍य चीजों की जानकारी इंडीकेट करते रहते हैं। नोटबुक में म्‍यूजिक फीचरों के लिए वीडियो और ऑडियो ऑउटपुट के अलावा 2.0 और 3.0 यूएसबी पोर्ट मौजूद है।

नोटबुक में नेटर्वक कनेक्‍शन के लिए वाईफाई और ब्‍लूटूथ के फीचर दिए गए हैं जिससे आप फास्‍ट डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। आसुस के 43 में ऑप्‍टीकल हार्डड्राइव दी गई जिसमें आप डीवीडी राइट भी कर सकते हैं। नोटबुक में दी गई लीथीयम ऑयन बैटरी 4 घंटे 28 मिनट का बैकप प्रोवाइड करती है। बाजार में आसुस के 43 नोटबुक 41,000 रूपए की आकर्षक कीमत के साथ उपलब्‍ध है साथ में कपंनी नोटबुक में 2 साल की वारंटी भी दे रही है।

आसुस के 43 एस के फीचरों पर एक नजर

  • 14 इंच स्‍क्रीन साइज
  • 1366*768 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन
  • 1.4 गीगा हर्ट का ए6 3400एम प्रोसेसर
  • एमडी का एम780जी चिपसेट
  • रेडियॉन हाईडेफिनेशन 6720जी 2 ग्राफिक कार्ड
  • 4 जीबी मैमोरी स्‍टोरेज
  • 500 जीबी की हार्डड्राइव
  • 2.0 और 3.0 यूएसबी पोर्ट
  • भार 2.1 किलो
  • लीथीयम ऑयन बैटरी
  • 4 घंटे 28 मिनट का बैकप
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X