आसुस लांच करेगा अपने दो नए अवतार

आसुस के नए एन 55 एसएफ में 2.3 क्लॉक स्पीड का इंटल कोर आई5 2410एम प्रोसेसर दिया गया है जो 4 जीबी रैम के साथ फास्ट प्रोसेसिंग स्पीड प्रोवाइड करता है। आसुस एन 75एफ में 500 जीबी की हार्ड ड्राइव दी गई है। जो बाजार में मौजूद अन्य मल्टीमीडिया लैपटॉप के मुकाबले कम है। आसुस के दूसरे मॉडल एन 55 एसएफ में 2 गीगाहर्ट क्लॉक स्पीड का सेकेंड जेनरेशन इंटल कोर आई 7-2630 क्यूएम प्रोसेसर से इसे पावरफुल परफार्मेंस मिलती है।
आसुस के इस सुपरफास्ट लैपटॉप में 8 जीबी रैम के साथ 750 जीबी की हार्डडिस्क दी गई है। एन 55 एसएफ में 15.6 इंच का डिस्प्ले साइज ठीक ठाक कहा जा सकता है। एनवीडिया जीफोर्स जीटी 555 एम ग्राफिक एसीलेटर कार्ड सपोर्ट से इसमें हाईडेफिनेशन गेम और विडियो बड़े आराम से रन करते हैं। वहीं दूसरी और आसुस के दूसरे मॉडल एन 75 एफ में पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ा 17.5 इंच का डिसप्ले दिया गया है। आसुस एन 75 में दिया गया1.5 टीबी के मैमोरी स्पेस इस रेज के लैपटॉप में सबसे अधिक है। इसके अलावा इंस्टेंट ऑन का नया फीचर इसमें मौजूद है जिसकी मदद से 2 सेंकेड के अन्दर आपका लैपटॉप ऑन्ा हो जाएगा।
आईसी पावर टेक्नालॉजी और सोनिक मास्टर सबवूफर सिस्टम की वजह से दोनों मॉडल की साउंड क्वलिटी काफी फाइन है। आसुस एन55एसएफ भारत में 70,500 रूपए से लेकर 80,000 के बीच और आसुस एन75एफ 91,000 के बीच अक्टूबर तक भारत में उपलब्ध हो जाएगा ।


Click it and Unblock the Notifications