Asus ने भारत में AI फीचर्स के साथ 2 नए लैपटॉप किए लॉन्च, इतनी है कीमत, यहां जानें
Asus New Laptops: ASUS ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए ASUS Zenbook S 13 OLED और ASUS Vivobook 15 दो नए लैपटॉप देश में लॉन्च किया है।
इन्हें स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आसुस के ये दोनों लैपटॉप इंटेल अल्ट्रा प्रोसेसर, पोर्टेबल डिजाइन समेत कई खास फीचर्स ले लैस हैं। तो आइए आगे इन दोनों लैपटॉप की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Asus के नए लैपटॉप की कीमत- कंपनी Zenbook लैपटॉप को चार वेरिएंट में पेश किया है। वहीं Vivobook 15 लैपटॉप को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।
Asus Zenbook S 13 OLED (UX5304MA-NQ751WS) की कीमत 1,29,990 रुपये, Zenbook S 13 OLED (UX5304MA-NQ752WS) को 1,31,990 रुपये, Zenbook S 13 OLED (UX5304MA-NQ761WS) को 1,39,990 रुपये और Zenbook S 13 OLED (UX5304MA-NQ762WS) को 1,41,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

वहीं Vivobook 15 (X1504VAP-NJ321WS) की शुरूआती कीमत 49,990 रुपये है। इसके अलावा Vivobook 15 (X1504VAP-NJ541W) को ग्राहक 67,990 रुपये में खरीद सकेंगे।
Zenbook S 13 OLED की बिक्री आसुस के ई-शॉप, अमेजन, फ्लिपकार्ट, रिटेल पार्टनर्स पर होगी। जबकि, वीवोबुक 15 की बिक्री के लिए केवल आसुस के अधिकृत रिटेल पार्टनर्स और कंपनी के ई-शॉप पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Zenbook S 13 OLED के फीचर्स- डिस्प्ले: इसमें 13.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 2.2K रेजॉल्यूशन, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 85% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगा। आसुस का यह नया लैपटॉप Intel Core Ultra 7 155U पर चलेगा। जिसमें कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए Intel Xe इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स का उपयोग किया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करेगा। इसमें 32GB तक 7467 MHz LPDDR5X रैम दी यूजर को मिल रही है। जो 1TB तक PCIe 4.0 x4 NVMe M.2 SSD स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें ASUS AiSense कैमरा FHD 3DNR टेक्नोलॉजी, एंबीऐंट लाइट और कलर सेंसर के साथ IR कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इस लैपटॉप में 63Wh लिथियम-पॉलीमर बैटरी और 65W टाइप-सी पावर एडाप्टर दिया है।
ऑडियो के लिए आपको इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, बिल्ट-इन ऐरे माइक्रोफोन, 2 बिल्ट-इन स्पीकर मिल रहे हैं। यह लैपटॉप आसुस अरगोसेंस टचपैड के साथ आ रहा है।
कनेक्टिविटी के लिए आपको इस लैपटॉप में Bluetooth 5.2 और Dual-Band Wi-Fi 6E मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 4 यूएसबी-सी, 1 यूएसबी 3.2 जेन 2 टाइप-ए, फुल-रेंज चार्जिंग के साथ 2 थंडरबोल्ट, 1 स्टैंडर्ड HDMI 2.1 , 1 कॉम्बो ऑडियो जैक मिलेगा। वजन की बात करें तो यह लैपटॉप एक किलोग्राम का है।
Vivobook 15 (X1504VAP) के फीचर्स- Vivobook 15 लैपटॉप में 15.6 इंच का full-HD(1,080x1,920 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 250 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। यह Windows 11 Home पर चलेगा।
कंपनी ने Intel Core 5 120U चिप इसमें शामिल किया है। इसमें 8 जीबी रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 2 USB 3.2 Gen 1 Type-A, एक USB 3.2 Gen 1 Type-C, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, USB 2.0 Type-A, HDMI 1.4, और 3.5mm कॉम्बो जैक मिलेगा। कंपनी ने इसमें 42WHr बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह लैपटॉप 1.7 किलोग्राम का है।


Click it and Unblock the Notifications








