भारत में ASUS ROG Zephyrus G14 (2024) लैपटॉप की एंट्री, जानिए कीमत
ASUS ROG Zephyrus G14 (2024): आसुस ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है। जिसे ROG Zephyrus G14 (2024) के नाम से पेश किया गया है। इस लैपटॉप में कंपनी ने तगड़ा प्रोसेसर के साथ पावरफुल बैटरी दी है। इस लैपटॉप में यूजर्स को OLED पैनल मिलता है।
इसके अलावा इसमें 16GB रैम के साथ Dolby Atmos, स्टीरियो स्पीकर्स और स्मार्ट एंपलीफायर जैसे और भी कई अन्य तगड़े फीचर्स मिल रहे हैं। तो आइए आपको आगे इस लेटेस्ट लैपटॉप की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन को जानते हैं।

ASUS ROG Zephyrus G14 (2024) की भारत में कीमत- आसुस के नए ROG सीरीज के इस नए लैपटॉप की कीमत 1,74,990 रुपये तय की गई है। जिसे ग्राहक कंपनी की केपनी की ई-शॉप और अमेज़न से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
इसके अलावा यह ROG स्टोर्स, ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर्स और विजय सेल्स, क्रोमा और रिलायंस जैसे मल्टी-ब्रांड मर्चेंट्स पर भी उपलब्ध है। जहां से आप खरीद सकेंगे।

ASUS ROG Zephyrus G14 (2024) स्पेसिफिकेशन- आसुस के इस लैपटॉप की फीचर्स की बात की जाए तो Asus Zephyrus G14 2024 गेमिंग लैपटॉप में 14 इंच का ROG Nebula OLED मिलता है।
जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल रेजॉल्यूशन 2880 x 1800, रिस्पॉंस टाइम 0.2 मिनीसेकेंड है। इसके साथ ही यह पैनल NVIDIA G-SYNC और VESA DisplayHDR सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इस लैपटॉप में AMD RyzenTM 9 8945HS प्रोसेसर शामिल किया गया है। यह लैपटॉप Windows 11 पर काम करता है। जिसमें 16GB LPDDR5X-6400 RAM के साथ 1TB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें Dolby Vision की भी सपोर्ट मिल रहा है।
इसके अलावा डॉल्बी एटमॉस, हाई-रेज़ ऑडियो, स्मार्ट एम्प्लीफायर और टू-वे एआई नॉइज़ कैंसलेशन वाले स्टीरियो स्पीकर लैपटॉप के ऑडियो भी इसमें मिलता है। चिकलेट की-बोर्ड में बैकलाइट और RGB 1-ज़ोन लाइटिंग दी गई है।
पावर देने के लिए इसमें 73Whr की बैटरी दी गई है। इस लैपटॉप में 1x Type C USB 4 स्पोर्ट, 1x USB 3.2 Gen 2 Type-C, 2x USB 3.2 Gen 2 Type-A और 1 कार्ड रीडर स्लॉट भी मिलेगा।
वहीं कनेक्टिविटी की बात करें तो इस लैपटॉप में वाई-फाई 6E (802.11ax) (ट्रिपल बैंड) 2x2 + ब्लूटूथ® 5.3 है, जो डिस्प्लेपोर्ट/पावर डिलीवरी के साथ टाइप C USB 4, डिस्प्लेपोर्ट के साथ USB 3.2 जनरेशन 2 टाइप-C, 2x USB 3.2 जनरेशन 2 टाइप-A और माइक्रोएसडी कार्ड रीडर (UHS-II) के साथ आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








