Home
Computer

दुनिया की सबसे थिन नोटबुक आसुस यू36 एसडी

By Super
दुनिया की सबसे थिन नोटबुक आसुस यू36 एसडी
आज की आधुनिक दुनियां में कंम्‍प्‍यूटर का ज्ञान होंना काफी जरूरी हो गया है। पहले कंप्‍यूटर की कीमत सभी के बजट में फिट नहीं बैठ पाती थी मगर अब कंप्‍यूटर की कीमत में लैपटॉप उपलब्‍ध है जिन्‍हें हर कोई आसानी से अपनी जरूरत के मुताबिक खरीद सकता है। अब तो लैपटॉप से भी दो कदम आगे नोटबुक आ गई है जो लैपटॉप के मुकाबले हल्‍की होने के साथ बेहतर परफार्मेंस भी देती है। मदरबोर्ड की जानीमानी कंपनी आसुस ने दुनिया की सबसे थिन नोटबुक बाजार में लांच की है।

आसुस की नई नोटबुक यू 36 की मोटाई मात्र 19 एमएम है, इसके साथ इसका भार भी 1.4 किलो है जो इसे दुनिया की सबसे थिन नोटबुक की श्रेणीं में रखता है। आससु यू36 में इंटल का सीपीयू इनबिल्‍ड है जो कम वोल्‍टेज पावर में भी नोटबुक को ज्‍यादा पावर प्रोवाइड करता है। इसके अलावा यू36 में एनवीडिया तकनीक का प्रयोग किया गया जो नोटबुक के साइज को ध्‍यान में रखते हुए पावर प्रोवाइड करती है। नोटबुक का थिन साइज और 4 सेल बैटरी की वजह से आससु यू36 मंहगे लैपटॉप और नोटबुक को कड़ी टक्‍कर देगी।

असुस यू36 नोटबुक की एलसीडी स्‍क्रीन में अच्‍छी डिस्‍प्‍ले क्‍वलिटी के लिए वीडियो मैजिक का फीचर दिया गया है जो मूवी और गेम खेलने के दौरान नया अनुभव प्रदान करता है। प्रोसेसर के मामले में आसुस यू 36 में कोर आई7 2620 एम प्रोसेसर इनबिल्‍ड है, थिन नोटबुक में आप ढेर सारा डेटा आराम से सेव कर सकते है इसके लिए यू 36 में इंटल एचएसएम चिपसेट के साथ डीडीआर 3 1333 मेगाहर्ट एसडी रैम दी गई है जिसे आप 2 एसओ-डीआईएमएम सॉकेट की मदद से 8जीबी तक एक्‍पेंड भी कर सकते हैं।

नोटबुक में आप अपने दोस्‍तों से वीडियो चैटिंग भी कर सकते हैं, चैटिंग के लिए नोटबुक की स्‍क्रीन के ऊपर 0.3 मेगापिक्‍सन का वेबकैम दिया गया है। कंपनी यू36 पर दो साल की शानदार वारंटी दे रही है, बाजार में मौजूद कोई भी कंपनी इतनी लम्‍बी वारंटी अपने उत्‍पादों में नहीं दे रही है। कंपनी के अनुसार भारतीय बाजारों में आसुस यू 36 को जल्‍द 31,500 रूपए की अनुमानित कीमत में लांच कर दिया जाएगा।

आसुस यू 36 के फीचरों पर एक नजर

  • 13.3 इंच स्‍क्रीन साइज
  • 6:9 हाईडेफिनेशन एलसीडी स्‍क्रीन
  • 19 एमएम मोटाई
  • कोर आई7 2620 एम प्रोसेसर
  • इंटल एचएसएम चिपसे
  • 2 एसओ-डीआईएमएम सॉकेट
  • 1.4 किलो भार
  • 4 सेल बैटरी
  • दो साल की वारंटी
  • कीमत- 31,500
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X