ASUS Vivobook S 16 OLED, S 15 OLED, S 14 OLED भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
ASUS ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने लोकप्रिय Vivobook S सीरीज के लैपटॉप (Laptop) को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत Vivobook S 16 OLED, S 15 OLED और S 14 OLED तीन नए मॉडल पेश किए गए हैं।
आसुस के ये लेटेस्ट लैपटॉप काफी स्लिम और हल्के हैं। दरअसल कंपनी ने इसे उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, जो कंटेंट क्रिएट करते हैं और इसे इजली सफर के दौरान कैरी कर सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इनकी कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं।

Vivobook S सीरीज लैपटॉप्स- आसुस के वीवोबुक S सीरीज के लैपटॉप्स काफी स्लिम और हल्के होते हैं। इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं, कि इनकी मोटाई केवल 1.39 सेमी है और वजन महज 1.3 किलोग्राम होता है। इन लैपटॉप का हिंज बहुत स्लिम होता है, जो कि अन्य लैपटॉप्स से 52 फिसदी पतला होता है। ये डिजाइन इन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं।
डिस्प्ले- वीवोबुक एस 16 में सबसे बड़ा डिस्प्ले मिल रहा है। इसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 16-इंच 3.2K OLED पैनल के साथ पेश किया गया है। वहीं S 15 में आपको 15.6-इंच 3K OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। जबकि,Vivobook S 14 को 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 14-इंच WUXGA OLED पैनल के साथ लाया गया है। ये तीनों मॉडल 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेंगे।

परफॉर्मेंस- इनकी परफॉर्मेंस की बात करें तो इनमें लेटेस्ट Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर शामिल किया गया है, जो काफी तेजी से काम करने में सक्षम है। इसके साथ ही, इनमें LPDDR5X मेमोरी और 1TB का SSD भी मिल रहा है।
डिजाइन- ASUS ने अपने इन तीनों लेटेस्ट लैपटॉप्स को हल्के डिजाइन के साथ पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रख कर तैयार किया है। वजन की बात करें तो S 16 का वजन 1.5 किलोग्राम है, जबकि S 15 इससे भी हल्का है और इसका वजन 1.5 किलोग्राम से भी कम है।
तो वहीं S 14 अपने छोटे आकार के कारण सबसे पोर्टेबल ऑप्शन है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने तीनों मॉडल्स में कम लाइट में भी इजली टाइपिंग के लिए बैकलिट की-बोर्ड की फैसलिटी दी है।
कनेक्टिविटी- वीवोबुक एस सीरीज़ के लैपटॉप में कनेक्टिविटी की बात करें तो S 16 और S 15 हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर और डिस्प्ले कनेक्शन के लिए नए थंडरबोल्ट 4 पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा सभी मॉडल्स में यूजर्स को यूएसबी-ए पोर्ट, एक एसडी कार्ड रीडर और एचडीएमआई पोर्ट मिलेंगे। वहीं सिक्योरिटी के लिए फ़िंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है।
कीमत व उपलब्धता- अगर आप भी ASUS Vivobook S सीरीज के लैपटॉप को खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसे ASUS ई-शॉप, Amazon और फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं, जहां बिक्री के लिए इन्हें उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा ये ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ROG स्टोर्स, क्रोमा, विजय सेल्स और रिलायंस डिजिटल ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध हैं।
अब कीमत की बात करें तो Vivobook S 16 ओएलईडी की कीमत 102,990 रुपये हैं, वहीं Vivobook S 15 ओएलईडी के लिए आपको 96,990 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि, Vivobook S 14 ओएलईडी की कीमत कंपनी ने मात्र 89,990 रुपये तय किया है।


Click it and Unblock the Notifications








