Home
Computer

Asus का डबल स्क्रीन वाला लैपटॉप भारत में लॉन्च, लाखों में कीमत, यहां जानें खासियत

Asus Zenbook Duo 2024 Price: Asus ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Zenbook Duo (2024) देश में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लैपटॉप डुअल डिस्प्ले के साथ आ रहा है, जिसमें साथ एक डिटैचेबल कीबोर्ड भी दिया गया है।

यानी कि, यूजर इसके कीबोर्ड को अपनी सुविधानुसार लगा और हटा सकता है। तो आइए आपको आसुस के इस नए लैपटॉप की कीमत, उपलब्धता और खासियत से रूबरू करवाते हैं।

Asus का डबल स्क्रीन वाला लैपटॉप भारत में लॉन्च, लाखों में कीमत

Asus Zenbook Duo (2024) की भारत में कीमत- इस लैपटॉप की कीमत की बात करें तो इस कंपनी ने 1,59,990 रुपये शुरूआती दाम के साथ पेश किया है, जो Intel Core Ultra 5 मॉडल के साथ आएगा। वहीं Intel Core Ultra 7 मॉडल की कीमत 1,99,990 रुपये है। इसके अलावा आसुस ने Intel Core Ultra 9 मॉडल को दो वेरिएंट पेश किया है।

इसके पहले वेरिएंट की कीमत 2,19,990 रुपये और दूसरा वेरिएंट की 2,39,990 रुपये कीमत तय हुई है। उपलब्धता की बात करें तो इन सभी लैपटॉप के मॉडल्स की बिक्री आज यानी 16 अप्रैल से अमेजन और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है।

Asus का डबल स्क्रीन वाला लैपटॉप भारत में लॉन्च, लाखों में कीमत

Asus Zenbook Duo (2024) स्पेक्स- इन नए लैपटॉप को दो स्क्रीन के साथ लाया गया है। इसके दोनों स्क्रीन का साइज 14 इंच है। जिसमें पीक ब्राइटनेस 500 निट्स मिलेगी। इसकी पहली स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट और 1920 x 1200 पिक्सल रेजॉल्यूशन ऑफर करेगी।

जबकि, दूसरी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 2880 x 1800 रेजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। आपको बता दें, दोनों ही डिस्प्ले OLED टचस्क्रीन के साथ आते हैं। जिसे कॉर्निंग गोरिल्सा ग्लास प्रोटेक्शन से लैस किया गया है।

Asus का डबल स्क्रीन वाला लैपटॉप भारत में लॉन्च, लाखों में कीमत

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह लैपटॉप Windows 11 पर काम करेगा। सबसे खास बात यह है कि, इसे AI का सपोर्ट भी मिल रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Intel Core Ultra 9 185H चिपसेट दिया गया है। जिसमें आपको 32GB LPDDR5X रैम और 2TB तक का स्टोरेज मिल रहा है।

इसे पावर देने के लिए आसुस ने इसमें 75W की बैटरी शामिल की है, जो 65W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा । कंपनी का अपने इस लेटेस्ट लैपटॉप को लेकर दावा है कि, दोनों स्क्रीन को यूज करने के बाद भी यह साढ़े दस घंटे का बैटरी बैकअप देगी।

आपको इस लैपटॉप में Harmon Kardonn स्पीकर्स भी मिल रहे है। इसमें डुअल स्क्रीन डेक्सटॉप और प्रेजेंटेशन मोड भी मिलेंगे। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB A 3.2, एक HDMI पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, 2 थंडरबोल्ड मिलेगा। इस लैपटॉप का वजन 1.35 किलोग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus Zenbook Duo 2024 launched in India with dual screen check price specs availability in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X