आकाश हो गया पुराना अब आ गया 5,399 रुपए में नया टैबलेट

अब तो आकाश टैबलेट की राह देख रहें स्टूडेंट के साथ साथ आम आदमी भी थक चुका है। कुछ दिनों में पंडित और ज्योतिषी आकाश टैबलेट आने की भविष्यवाणी करने लगेंगे। जिन लोगों ने आकाश टैबलेट की बुकिंग कराई है अब वे भी इंतजार करके थक चुके हैं।
अब भारत में कई सस्ते टैबलेट आ चुके हैं, इंडिया बेस्ड कंपनी टेलमोको डेवलपमेंट लैब्स प्राइवेट लिमिटेड ने एटिट्यूड दक्शा नाम से नया बजट टैबलेट लांच किया है आपको जानकारी हैरानी होगी, कंपनी ने टैबलेट को मात्र 5,399 रुपए में लांच किया है।
अगर आकाश से इसकी तुलना की जाए जो दक्शा में कई अपग्रेड फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा देखने में भी यह आकाश से ज्यादा बेहतर लगता है।
एटिट्यूड दक्शा में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 5 प्वाइंट टच स्क्रीन
- 1.2 गीगाहर्ट का एआरएम ए8 कार्टेक्स प्रोसेसर
- 512 एमबी डीडीआर3 रैम
- एचडीएमआई पोर्ट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट
- 3जी डांगल कनेक्ट करने के लिए ओटीजी कनेक्टर
- आरजे 45IAN केबल
- कीमत- 5,399 रुपए
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








