Home
Computer

प्‍लेबुक के आपरेटिंग सिस्‍टम को अपडेट करेगा रिम

By Super
प्‍लेबुक के आपरेटिंग सिस्‍टम को अपडेट करेगा रिम
स्‍मार्टफोन की दिग्‍गज कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) जल्‍द अपने प्‍लेबुक के आपरेटिंग सिस्‍टम को अपडेट करने पर विचार कर रही है। जिसके तहत कंपनी प्‍लेबुक में 2.0 वर्जन का ओएस प्रोवाइड करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्‍लैकबेरी नए वर्जन के ओएस पर काफी गंभीरता से विचार कर रही है।

कंपनी ने पिछले मंगलवार को अपने नए आपरेटिंग सिस्‍टम को डेवलपरों को सौंपा था, ब्‍लैकबेरी का नया ओएस बेटा वर्जन के तह‍त डेवलर्पर को दिया गया है जिसमें कई नई एप्‍लीकेशन दी गई हैं। कंपनी ने बेटा वर्जन के नए ओए का वीडियो भी जारी किया, फिलहाल यह नया ओएस अभी अपनी डेवलपिंग स्‍टेज में चल रहा है जो जल्‍द ही पूरा कर लिया जाएगा। अभी हमें ब्‍लैकबेरी के नए ओएस के लिए थोड़ा इंजतार करना पड़ेगा। खबरों के अनुसार नए ओएस में यूजर अपनी स्‍क्रीन को पसर्नलाइज कर सकता है। जिससे उसे बार-बार एप्‍लीकेशन की कैटेगिरी में जाने की कोइ जरूरत नहीं पड़ेगी।

डेवलपर नए ओएस में कुछ ऐसे टूल विकसित करने में लगे हुए हैं जो प्‍लेबुक की पावर और परफार्मेंस दोनों को बढा़एगें। यह नया ओएस कब तक उपलब्‍ध होगा कंपनी ने इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है मगर उम्‍मीद की जा रही है, 2012 के शुरूआत में रिम प्‍लेबुक के नए ओएस का पेश कर सकती है। इसके अलावा रिम ब्‍लैकबेरी फोन के एंड्राएड वर्जन पर भी काम कर रही है जिसके लिए विश्‍व की बड़ी ऑटोमोबिल कंपनी पोर्शे के साथ एक करार भी किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X