ब्लू ला रही है हाईक्वालिटी टच बुक टैबलेट

कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक के क्षेत्र में ब्लू एक जाना-माना नाम है खासतौर से हाईक्वालिटी टैबलेट, स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप निर्माता के रूप में ब्लू को भारत के अलावा कई देशों में जाना जाता है। हाल ही में ब्लू ने टच बुक 7.0 नाम से नया टैबलेट लांच किया है। जिसमें तकनीकी रूप से कई नए बदलाव किए है। टच बुक में 2 जी और 3 जी दोनों नेटर्वक का सपोर्ट दिया गया है। हालाकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है मगर टैबलेट में अच्छी परफार्मेंस के लिए सबसे ज्यादा प्रचलित एंड्राएड का 2.2 फ्रोयो आपरेटिंग सिस्टम इनबिल्ड है।
आईए विस्तार से जानते है टैबलेट में कौन-कौन से नए फीचर दिए गए हैं। 2.2 फ्रोयो ओएस के साथ ब्लू बुक में 800 मेगाहर्ट का क्वॉलकॉम MSM7227-T प्रोसेसर दिया गया है जिसकी वजह से इसकी प्रोसेसिंग स्पीड काफी फास्ट है। 382 ग्राम की ब्लू बुक में 7.0 इंच की टीएफटी टच स्क्रीन दी गई है जो 480 x 800 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है वैसे देखा जाए तो ब्लू बुक की स्क्रीन क्वालिटी ज्यादा बेहतर नहीं है मगर स्क्रीन साइज के हिसाब से इसे ठीक कहा जा सकता है। मैमोरी के मामले में ब्लू बुक आपको जरूर पसंद आएगी। 512 एमबी रैम के साथ बुक में 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी ऑप्शन दिया गया है जिसमें आप ढेर सारी मूवी और गाने डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने गए है और अपने टैब से फोटो खींचना चाहते है तो इसके लिए ब्लू बुक में 2048 x 1536 रेज्यूलूशन से लैस 3.15 मेगापिक्सल का हाईक्वालिटी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा बुक में दूसरी डिवाइस से कनेक्टीविटी के लिए ब्लूटूथ, यूसएबी, माइक्रोएसडी और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक ऑप्शन उपलब्ध है। ब्लू ने अभी अपने नए टैब 7.0 की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है उम्मीद की जा रही है ब्लू का नया टैब जल्द ही भारत के स्टोर में उपलब्ध कर दिया जाएगा।
ब्लू टच बुक 7.0 के फीचरों पर एक नजर
- 2जी और 3जी सर्विस सपोर्ट
- 800 मेगाहर्ट का क्वॉलकॉम MSM7227-T 2 चिपसेट प्रोसेसर
- 382 ग्राम भार
- 197 x 120 x 13.2 टैब साइज
- 7.0 इंच की टीएफटी स्क्रीन
- 480 x 800 पिक्सल स्क्रीन रेज्यूलूशन
- मल्टी टच स्क्रीन सपोर्ट
- 512 एमबी रैम
- 3.5 एमएम ऑडियो जैक
- यूएसबी, जीपीआरएस और ऐज, ब्लूटूथ कनेक्टीविटी सपोर्ट
- एमएम रेडिय, जीपीएस की सुविधा
- 4250 एमएएच लीथियम बैटरी की सुविधा
- 12 घंटे का टॉक टाइम, 500 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम


Click it and Unblock the Notifications