Home
Computer

बीएसएनएल ने लांच किया 3250 रुपए में एंड्रॉएड टैबलेट

बीएसएनएल ने लांच किया 3250 रुपए में एंड्रॉएड टैबलेट


भारत की दिग्‍गज संचार कंपनी बीएसएनएल ने पीसी बाजार में शुक्रवार को तीन नए टैबलेट लांच किए। जिसमें से सबसे सस्‍ते मॉडल की कीमत 3250 रुपए है। इससे पहले कनाडा की कंपनी डेटाविंड ने सरकार के साथ समझौता करके दुनिया का सबसे सस्‍ता टैबलेट आकाश लांच किया था,

बीएसएनएल के नए टैबलेट में 7 इंच की स्‍क्रीन के साथ 1 गीगा हर्ट का प्रोसेसर, 256 एमबी रैम और एंड्रॉएड ओएस दिया गया है। बीएसएनएल के नए टैबलेट को नोएडा की पेंटल कंपनी ने बनाया है। पहले टैबलेट के मुकाबले बीएसएनएल के दूसरे टैबलेट की कीमत थोड़ी अधिक है दूसरा टैबलेट 10,999 रुपए और बीएसएनएल ने तीसरा टैबलेट 13,500 रुपए में लांच किया गया है।

पेंटल कंपनी के अनुसार टी पैड आईएस 01 आर मॉडल मे वाई फाई की सुविधा भी दी गई है साथ में 2 जीबी मेमोरी को 32 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। जबकि दूसरे मॉडल टी पैड टीवी से जोड़ा जा सकता है। बीएसएनएल का सबसे महंगा मॉडल जीपीएस के साथ लांच किया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X