Home
Computer

सिस्‍को ने लांच किया बिजनेस टैब सायस

By Super
सिस्‍को ने लांच किया बिजनेस टैब सायस

बाजार में वैसे तो कई बिजनेस लैपटाप मौजूद है जो आपके ऑफीशियल कामों के दौरान आपकी मदद कर सके। मार्केट में कई कंपनियों के छोटे और कम दाम में लैपटॉप और नेटबुक उपलब्‍ध है। मांग को देखते हुए पीसी कंपनियां बिजनेस लैपटॉप की रेंज में अपने कई मॉडल लांच कर रही है हाल ही में एसर और डेल ने अपने कई बिजनेस रेंज मॉडल बाजार में उतारे है। नेटर्वकिंग के क्षेत्र की बड़ी कंपनी सिस्‍को ने खास तौर से बिजनेस परपज के लिए नया टैब बाजार में पेश किया है।

सिस्‍को सायस की डिजाइन इस तरह से डिजाइन की गई है जो बिजनेस करने वाले लोगों की सभी जरूरतों को पूरा कर सके। भारत में सिस्‍को इंडिया के नेशनल सेल्‍स मैनेजर मिहाज जिया ने टेलिकांन्‍फ्रेसिंग के जरिए जानकारी दी सिस्‍को का सायस अन्‍य टैब के मुकाबले अलग है। इसमें बिजनेस परपज के लिए कई नई एप्‍लीकेशन दी गई है जो आपके व्‍यापार को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होंगी।

सिस्‍को भारत में करीब 700,000 लोगों को आईपी टेलिफोनी सर्विस प्रोवाइड करती है। सिस्‍को ने टैब को अपने सभी यूजरों को ध्‍यान में रखते हुए भारत में लांच किया है। कंपनी को उम्‍मीद है भारत में उसके सभी युजर सायस को पसंद करेगें। कंपनी के सेल्‍स मैनेजर जिया के अनुसार ही महिने बाजार में कई कंपनियां अपने टैब लांच करती है मगर सुरक्षा की द्ष्‍टी से लोगों का डेटा इन टैब में सुरक्षित नहीं रहता है। सिस्‍को के सायस में आपके बिजनेस डेटा की सुरक्षा के लिए सिस्‍को ऐप एचक्‍यू जो सिस्‍को की एप्‍लीकेशन स्‍टोर में उपलब्‍ध है इस एप्‍लीकेशन की मदद से आपका जरूरी डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है।

सायस में 7 इंच स्‍क्रीन की टच स्‍क्रीन के साथ इंटल को एटम प्रोसेसर दिया गया है। टैब में आप अपनी जरूरत के हिसाब से 1जीब इनबिल्‍ड मैमोरी को 32 जीबी तक एक्‍पेंड भी कर सकते हैं। इसके अलावा टैब में ड्यूल कैमरा जिसमें में प्राइमरी कैमरे की क्‍वालिटी काफी शानदार है। अगर आपको अपने पीसी या फोन से टैब में डेटा ट्रांसफर करना है तो इसके लिए टैब में वाईफोई और 3जी की सुविधा मौजूद है जो नेट के अलावा वीडियो कालिंग के दौरान यूजर को फास्‍ट डेटा ट्रांसफरिंग प्रोवाइड करती है।

अन्‍य फीचरों में सायस में सिस्‍को जैबर इंस्‍टेंट मैसेजिंग, टेलिप्रजेंस, इमेल और कैलेंडर की सुविधा दी गइ है। सिस्‍को के सायस में एंड्राएड का आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जिसकी मदद से यूजर ऑनलाइन एंड्राएड मार्केट से कई एप्‍लीकेशन को लोड कर सकता है। सिस्‍को ने भारत में फिलहाल इस नए टैब को लांच नहीं किया है मगर कंपनी के अनुसार भारत में जल्‍द ही सायस को 35,000 रूपए में लांच किया जाएगा। अगर आप टैब के साथ्‍ा डॉक भी चाहते है तो इसके लिए आपको 50,000 रूपए खर्च करने पड़ेंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X