आकाश से टक्कर लेने आ गया एक और कम बजट टैबलेट

पिछले साल दुनियां का सबसे सस्ता टैबलेट आकाश लांच हुआ है, जिसने पूरी तकनीकी जगत में हलचल मचा दी थी। आकाश की लाचिंग के बाद लाखों लोगों ने एक नया बुकिंग रिकार्ड भी कायम किया था। मगर आपको जानकर हैरानी होगी आकाश से टक्कर लेने के लिए एक नए टैबलेट ने दस्तक दे दी है।
क्लास पैड नाम के इस नए टैबलेट की कीमत आकाश से थोड़ी ज्यादा जरूर है मगर बाजार में मौजूद अन्य टैब की कीमत के मुकाबले यह बेहद सस्ता है। तो आइए सबसे पहले नजर डालते है आकाश और क्लास पैड में दिए गए फीचरों पर
DISTUINGUISED FEATURES
TABLETS
Aakash
Classpad
DISPLAY
Type
Resistive touch
Capacitive
Size
7 inch; 800 x 480 pixels
7.1, 8 and 10 inch models; 1024 x 768 pixels
CAMERA
Rear
Nil
Nil
Front
Nil
VGA
Video
n/a
n/a
STORAGE CAPACITY
Internal
2 GB Flash memory and 256 MB RAM
4 GB Memory and 512 MB RAM
External
Memory expandable to 32 GB
DATA MANAGEMENT
GPRS
Yes
Yes
WLAN
Yes
Yes
Bluetooth
Yes
Yes
USB
USB 2.0
USB 2.0
GENERAL FEATURES
Category
Availability
Availability
ENTERTAINMENT FACILITIES
Audio Player
Yes
Yes
Video Player
Yes
Yes
Games
Yes
Yes
POWER MANAGEMENT
Battery life
3 hours or more
N/A
Operating system
Android v2.2 (Froyo)
Android v2.2 (Froyo)
CPU
366 MHz Connexant with Graphics Accelerator
1.3 GHz Processor
एक तरीके से क्लास टैबलेट को आकाश का अपग्रेड वर्जन दिया कहा जा सकता है जिसकी वजह से क्लास पैड की कीमत आकाश से थोड़ी अधिक है। मगर दोनों टैब भारतीय उपभोक्ताओं के बजट में आते हैं। तकनीकी रूप से लगभग दोनों टैब में कुछ फीचर एक जैसे ही है, मगर क्लास पैड में जहां रियर वीजीए कैमरा दिया गया है वहीं आकाश टैबलेट में कैमरा नदारद है।
इसके अलावा क्लास टैब में 512 एमबी की रैम और 4 जीबी की मैमोरी दी गई है जो आकाश टैबलेट से अधिक है। अगर कीमत के नजरिए से देखें तो आकाश टैबलेट सबसे कम कीमत का टैबलेट है, वहीं क्लास पैड फीचरों के नजरिए से ज्यादा बैहतर टैबलेट है।


Click it and Unblock the Notifications