आंख के इशारों से काम करेगा ये कंप्यूटर!
तकनीक इतनी तेजी से आगे भाग रही है कि हमारे देखते-देखते कम्प्यूटर में इतने सुधार हो चुके हैं कि हमें विश्वास ही नहीं होता। अब इसी क्रम को जारी करते हुए वैज्ञानिक ऐसे कंप्यूटर को तैयार करने पर काम कर रहे हैं जोकि आज के कंप्यूटरों की तरह अंगुलियों के सहारे नहीं आंखों के इशारों व चेहरे के हावभाव के हिसाब से चलेगा। इसे हम ऐसे भी कह सकते हैं कि कम्प्यूटर को अब छुए बिना भी हम उससे काम करवा सकेंगे।
अनुसंधानकर्ताओं की माने तो ‘‘दो व्यक्ति आपस में मुस्कुराकर, भौंहें चढ़ाकर, इशारा करते हुए और कई तरह की भाषाओं में संवाद करते हैं। हमारे प्रोजेक्ट का लक्ष्य मनुष्य व कम्प्यूटर के बीच संवाद में भी इसी तरह का क्रांतिकारी परिवर्तन लाना है।''

आपको बता दें कि फिलहाल अभी हम कंप्यूटर पर टाइप, क्लिक व सॉफ्टवेयरों से निर्देश देकर काम लेते है। वैज्ञानिक अब इन तरीकों से आगे की तकनीक के विकास पर काम कर रहे हैं। वह इसके लिए हाव-भाव व इशारों के अर्थ को लेकर लाइब्रेरी बना रहे हैं जिससे कम्प्यूटर इशारों का अर्थ समझकर काम को पूरा करने में सक्षम हो सकेगे।
ब्रूस ड्रेपर (प्रोफेसर, कोलोरेडो स्टेट यूनिवर्सिटी) के अनुसार, ‘‘कम्प्यूटर से संवाद का तरीका बहुत सीमित है। शुरुआती दौर में जब कम्प्यूटर सिर्फ एक मशीन की तरह थे, तब यह एकतरफा संवाद उचित था। आज कम्प्यूटर एक सहयोगी की भूमिका में आ चुका है और इस कारण इंसान व कम्प्यूटर में भी दोतरफा संवाद स्थापित होना चाहिए।''


Click it and Unblock the Notifications