कूल पैड बताएगा रिलांयस टैब की खूबियां

एंड्राएड की स्पीड और फीचर के कारण इस समय बाजार में एंड्राएड बेस टैबलेट की भरमार है इसी को ध्यान में रखते हुए रिलायंस के टैब में एंड्राएड का 2.3 जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्टम दिया गयर है। टैब में 32 जीबी की मैमोरी स्पेस भी है इतने फीचरों से लैस टैब को एक बार फिर कंपनी प्रमोट करने का विचार बना रही है। हम आपको बता दे कि रिलायंस के नए टैब का निर्माण हांगकांग की कूल कम्यूनिकेशन कंपनी ने किया है। कूल पैड के बाजार में कई मोबाइल फोन भी उपलब्ध हैं।
कूल पैड कम्यूनिकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वामी अल लवाती ने बताया की रिलायंस टैब के निर्माण के दौरान उन सभी बातों का ध्यान रखा गया था जो यूजर फ्रेंडली होने के साथ साथ बाजार में अन्य टैब से मुकाबला कर सके। कूलपैड के अनुसार वह रिलायंस स्टोर में अपने कर्मचारियों को नियुक्त करेगी जिससे ग्राहकों को टैब के फीचरों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिल सके।
लवाती के अनुसार कंपनियो बाजार में सीडीएमए ग्राहकों की ओर ज्यादा ध्यान देने में लगी हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण हैं ग्राहकों का सीडीएमए डोंगल की ओर आकर्षित होना। भारत में टाटा डोकोमो और एमटीएस सबसे बड़े सीडीएम सर्विस प्रोवाइडर है। फिलहाल कूल पैड रिलायंस के टैब पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। उम्मीद की जा रही है कूल पैड के आने से भारतीय बाजार में रिलायंस टैब की मांग में और बढोत्तरी होगी। फिलहाल रिलायंस का टैब बाजार में 12,999 में रिलांयस स्टोर के अलावा बड़े पीसी स्टोर में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications