Dell Alienware 32 4K, 27 360Hz QD-QLED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत
Dell ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया Alienware QD-OLED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। जिसमें 4K कर्व्ड QD-OLED डिस्प्ले दिया गया है। AW2725DF 27 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
आपको बता दें, इन मॉनिटर को पहली बार CES 2024 में शोकेस किया गया था। तो चलिए आपको डेल के लेटेस्ट Dell Alienware QD-OLED गेमिंग मॉनिटर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

अगर आप भी गेमिंग के लिए नया मॉनिटर बाजार में तलाश रहे हैं, तो आपके लिए डेल के ये लेटेस्ट मॉनिटर बेस्ट ऑप्शन शामिल हो सकते हैं।
Dell Alienware QD-OLED गेमिंग मॉनिटर की कीमत और उपलब्धता: डेल के इस लैपटॉप की कीमत की बात करें तो Alienware 32 (AW3225QF) का दाम 1,29,999 रुपये और Alienware 27 (AW2725DF) का दाम 99,999 रुपये है। इस मॉनिटर को बिक्री के लिए Dell.com पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Alienware 32 4K QD-OLED (AW3225QF) गेमिंग मॉनिटर की खासियत: AW3225QF में 4K कर्व्ड QD-OLED डिस्प्ले दी गई है> इसे रिफ्लेक्शन को कम करने और एक्सपेंड पेरिफेरेल विजन देने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस मॉनिटर में आपको रिफ्रेश रेट 240Hz तक मिलेगा। इसके साथ ही डॉल्बी विजन HDR, 0.03ms ग्रे-टू-ग्रे रिस्पॉन्स टाइम और VESA डिस्प्ले HDR ट्रू ब्लैक 400 ऑफर करेगा।

बता दें, यह मॉनिटर NVIDIA G-SYNC और VESA एडाप्टरिवसिंक के साथ अनुकूल है, जो बेहतरीन गेमप्ले एक्सपीरियंस देने में मदद करता है। वहीं कंसोल मोड गेम कंसोल के लिए एचडीआर परफॉर्मेंस को कस्टमाइज करता है।
Alienware 27 360Hz QD-OLED (AW2725DF) गेमिंग मॉनिटर की खासियत: इस मॉनिटर में आपको 27 इंच की OLED डिस्प्ले मिल रही है, जो कि 360Hz नेटिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है।
जो उपभोक्ता को फास्ट मूविंग ऑब्जेक्ट में बेहतर विजिबिलिटी ऑफर करेगा। इसके साथ ही इसमें फुल एडजेस्टेबल एर्गोनोमिक स्टैंड और 360-डिग्री कूलिंग वेंट भी शामिल है, जो गेमर को कंफर्ट और एफिशिएंसी के साथ लंबे समय तक गेमिंग ऑफर करने में मदद करेगा।
आपको बता दें, इसे 85 प्रतिशत पीसीआर प्लास्टिक और 100 प्रतिशत रीसाइकल एल्यूमीनियम से कंपनी ने तैयार किया है। ये दोनों मॉनिटर 2024 CES इनोवेशन अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications








