डेल भविष्य में लांच करेगा हल्के लैपटॉप

13 जेड में 13.3 इंच की स्क्रीन साइज के साथ 1366 X 768 पिक्सल का स्क्रीन रेज्यूलूशन दिया गया है। वीडियो चैटिंग के लिए 1.3 मेगापिक्सल के वेब कैम में फोटो पिक्चर क्वालिटी काफी उमदा है। स्लिम होने के कारण 13 जेड का भार 1.76 किलो है जिससे इसे कैरी करने में आसानी होगी। अच्छे बैटरी बैकप के लिए 13 जेड में 4 सेल 47 डब्लूएचआर की लीथियम बैटरी दी गई है। जो साधारण कंडीशन में 6 घंटे का बैटरी बैकप देती है।
13 जेड के अन्य फीचरों में 4 जीबी की रैम और 320 जीबी की हार्ड डिस्क दी गई है साथ में मीडिया कार्ड रीडर का फीचर भी डेल के 13 जेड में दिया गया है। मल्टीमीडियों फीचरों की बात करें तो नए 13 जेड में डेटा कनेक्टीविटी के लिए ब्लूटूथ का 3.0 वर्जन दिया गया है जो फास्ट डेटा ट्रासंफर स्पीड प्रदान करता है। इसके अलावा आडियो और वीडियो के कई फार्मेट से आप वीडियो और मूवी का मजा ले सकते हैं।
दुनिया भर में कंपनिया अपने प्रोडेक्ट में स्लिम डिजायने लाने की कोशिश में लगी हुई है। जिनमें से एप्पल की मैकबुक, अपने स्लीक डिजायन के लिए सबसे अधिक जानी जाती है। कंपनी के अनुसार डेल इंसपायरॉन 13 जेड बाजार में कीमत 799 डॉलर (भारत में 35955 रूपए) होगी ।
डेल 13 जेड के फीचर एक नजर में
इंटल कोर आई 3, इंटल कोर आई 5 प्रोसेसर
1.3 मेगा पिक्सल वेब कैमरा
3.0 वर्जन ब्लूटूथ
4 सेल 47 डब्लूएचआर बैटरी


Click it and Unblock the Notifications








