Home
Computer

डेल जल्‍द पेश करेगा दो नई नेटबुक

By Super
डेल जल्‍द पेश करेगा दो नई नेटबुक
नेटबुक और टैबलेट के प्रति लोगों के बढ़ते रूझान को देखते हुए डेल लेटीट्यूट 2120 के नाम से जल्‍द नई नेटबुक लांच करेगा। बाजार में डेल लेटिट्यूट के दो मॉडलों उपलब्‍ध होंगे। दोंनों मॉडलों की नेटबुक में 250 जीबी की हार्ड ड्राइव दी गई है।मगर दोंनो की कीमतों में काफी फर्क होगा।

कम कीमत की नेटबुक में यूबंतू आपरेटिंग सिस्‍टम के साथ 1 जीबी रैम से इनबिल्‍ड सिंगल कोर एटम एन455 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ज्‍यादा कीमत के मॉडल में विडो 7 आपरेटिंग सिस्‍टम के साथ 2 जीबी रैम दी गई होगी जो इसे बेहतर परफार्मेंस देगी। डेल की नेट बुक लुक के हिसाब से कुछ खास आकर्षित नहीं करती हैं।

अन्‍य नेटबुक के मुकाबले डेल लेटिट्यूट का बैटरी बैकप भी ज्‍यादा अच्‍छा नहीं है डेल नेटबुक में दी गई साधारण बैटरी की वजह से यह 6 घंटे 30 मिनट तक का बैटरी बैकप प्रोवाइड करता है। डेल नेटबुक में दिया गया कीबोर्ड काफी बड़ा है जिससे टाइपिंग करने में काफी आसानी होती है।

वैसे तो नेटबुक में फुल एचडी सपोर्ट दिया गया है मगर 720 पिक्‍सल के वीडियों को नेटबुक में रन में करने में दिक्‍कत होती है। कुल मिलाकर डेल लेटिट्यूट 2120 अन्‍य नेटबुक के मुकाबले मंहगी है। इतने ही दाम में बाजार में अपग्रेड फीचरों से लैस नेटबुक उपलब्‍ध हैं। भारत में डेल नेटबुक की अनुमानित कीमत 20,000 तय की गई है।

नेटबुक 2120 के फीचर एक नजर में

  • मॉडल: डेल लेटीट्यूट 2120
  • प्रोसेसर: सिंगल कोर एटम एन 455 प्रोसेसर
  • आपरेटिंग सिस्‍टम: विडों 7, यूबुंतू
  • डिस्‍पले: 10.1 इंच
  • कैमरा: एचडी वेबकैम
  • मैमोरी स्‍पेस: 250 जीबी की हार्डडिस्‍क
  • कनेक्‍टीविटी: वाईफाई, गीगा बिट इथरनेट कनेक्‍टीविटी
  • कार्ड स्‍लॉट: एसडी कार्ड स्‍लॉट, वीजीए स्‍लॉट, वी2 यूएसबी पोर्ट
  • कीमत: 20,000 रूपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X