अब आ गया नेट बुक से भी छोटा लैपटॉप डेल लैटिट्यूड

अगर आसान और छोटे शब्द में कहना हो तो डेल लैटिट्यूड एक ऐसा लैपटाप है जो छोटा, मजबूत और कॉर्पोरेट जगत के लिए बिल्कुल सटीक है। हो सकता है कि पहली नज़र में आपको यह देखने में अच्छा न लगे पर जब आप इसकी खूबी से परिचित होगें तो यह आपको काफी भाएगा।
जब आप पहली बार इस लैपटॉप को देखेगें तो इसका छोटा साइज आपको थोडा कंफ्यूज़ कर देगा क्योंकि यह देखने में नेटबुक से भी छोटा है। इसकी स्क्रीन का साइज 12.5 इंच और रेजूलूशन 1366 x 768 पिक्सल है। और भार में यह 1.7 किलो का है। लैपटॉप विंडोज 7 ओएस पर रन करता है और साथ में इंटेल कोर आई 5 और आई 7 प्रोसेसर के साथ लगा हुआ आता है। यानी की आप दो प्रोसेसरों के बीच में अपनी पंसद का लैपटॉप ले सकते हैं, पर इसके लिए आपको थोडा और खर्च करना पडेगा।
इसमें 128 जीबी और 256 जीबी रैम है, जिसे आप अपनी पंसद से बढा घटा सकते हैं। लैपटॉप में एचडी 3000 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट के साथ 1080 पी वीडियो प्लेबैक करने का फीचर है। इसकी बैट्री आपको 20 घंटे का बैट्री बैकअप देगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी, गीगाबिट इथरनेट, वेबकैम, हेड फोन जैक आदि दिया हुआ है। यह डेल लैटिट्यूड़ ई 6220 आपको 75,000 रु की कीमत में बाजार में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








