डेल लेटीट्यूट और डेल स्ट्रीक 7 में कौन है बेहतर टैब

दुनियां की टॉप 5 पीसी कंपनियों में शुमार डेल ने हाल ही में दो हाईटेक टैबलेट लांच किए थे जिन्हें बाजार में काफी पसंद भी किया जा रहा है। डेल लेटीट्यूट एसटी और डेल स्ट्रीक 7 टैब में कई यूजर फैंडली फीचर दिए है। मगर दोनों टैब में तकनीकी रूप से दिए गए फीचरों में काफी अंतर है। आइए बात करते है डेले के स्ट्रीक और लेटीट्यूट में दिए गए फीचरों पर,
बात करते है डेल के पहले टैब लेटीट्यूट की, लेटीट्यूट में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, टैब का साइज काफी कॉम्पैक्ट है जिससे इसे कैरी करने में कोई परेशानी नहीं होती। 816 ग्राम भार के साथ डेल लेटीट्यूट में 3 जी की सुविधा दी गई है। टैब में इनबिल्ड एंड्राएड 2.2 का फ्रोयो ओएस फास्ट परफार्मेंस प्रोवाइड करता है। वहीं डेल स्ट्रीक में 7 इंच स्क्रीन साइज दिया गया है दोनों टैबलेट में सोशल नेटवर्किंग साइट एक्सेस के अलावा वेब कैम मौजूद है।
लैटिट्यूट में विडों 7 ओएस के साथ 2 जीबी का रैम सपोर्ट मौजूद है जिसे 32 जीबी तक एक्पेंड किया जा सकता है। टैब का बेहतर परफार्मेंस देने के लिए 1.5 गीगा हर्ट का एटम Z670 प्रोसेसर दिया गया है। म्यूजिक लर्वस को डेल लैटिट्यूट टैब पसंद आएगा क्योंकि टैब में डाक्यूमेंट एडिट करने के साथ वेब ब्राउजिंग की सुविधा दी गई है।
डेल स्ट्रीक 7 में 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से फोटो कैपचरिंग के दौरान अच्छी पिक्चर क्वालिटी मिलती है वहीं टैब में 1.3 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है जिससे यूजर अपने दोस्तों के साथ वीडियो चैट भी कर सकता है। स्ट्रीक 7 में ब्लूटूथ, वाईफाई के अलावा लैन कनेक्टीविटी का ऑप्शन भी दिया गया है। अगर कीमत की बात करें तो भारत में डेल लेटीट्यूट 36,000 रूपए और डेल स्ट्रीक 25,000 रूपए में
उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








