Dell ने भारत में 4 नए लैपटॉप किए लॉन्च, AI फीचर्स के साथ पाएं इतना सबकुछ, जानें कीमत
Dell ने भारतीय बाजार में अपने 4 नए लैपटॉप Alienware m16 R2 , Inspiron 14 Plus , Dell XPS 16 और XPS 14 को लॉन्च किया है। डेल के ये लेटेस्ट लैपटॉप्स Intel के कोर अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ पेश किए गए हैं। जिससे इन लैपटॉप को AI कैपिबिलिटीज मिलेगी। आइए आगे इनकी कीमत व खासियत को डिटेल में जानते हैं।
Dell Alienware m16 R2 स्पेक्स- डेल Alienware m16 R2 लैपटॉप में यूजर को 16inch का डिस्प्ले मिल रहा है, जो 240Hz का रिफ्रेश रेट्स, 300Nits की पीक ब्राइटनेस और QHD+ 2560 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आ रहा है।

प्रोसेसर की बात करें तो यह Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर के साथ आएगा। जो Nvidia GeForce RTX 4070 GPU के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 64GB रैम, 8TB PCIe स्टोरेज दिया है। यह विंडोज 11 पर संचालित होगा।
यह लैपटॉप डार्क मैटेलिक मून एनॉडाइज्ड एल्यूमिनियम फिनिश के साथ आ रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें Six-Cell 90Whr battery बैटरी के साथ 280W का स्टैंडर्ड चार्जर मिल रहा है।

Inspiron 14 Plus स्पेक्स- इसमें 14-इंच 2.2K डिस्प्ले मिल रहा है, जो 300 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2240 x 1400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगा।
अपने इस लैपटॉप में कंपनी ने Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर दिया है। जो 16GB रैम और 1TB की SSD स्टोरेज के साथ आ रहा है। यह नया लैपटॉप Windows 11 पर रन करेगा। जिसमें आपको four-cell 64Whr battery के साथ 100W USB-C चार्जर मिल रहा है।

Dell XPS 16 स्पेक्स- Dell का यह लैपटॉप 16.3-इंच 4K+ OLED डिस्प्ले से लैस है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसमें कंपनी ने Intel Core Ultra 7 processor के साथ Nvidia GeForce RTX 4060 GPU भी शामिल किया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 32GB की LPDDR5x रैम के साथ 1TB की PCle4 SSD स्टोरेज मिलेगी।
XPS 14 स्पेक्स- Dell XPS 14 में आपको 14.5 इंच 3.2K OLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 3200 x 2000 रेजोल्यूशन से पैक्ड है। इसमें कंपनी ने Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर और Intel Arc GPU दिया है।
Dell के नए लैपटॉप्स की भारत में कीमत- डेल के Alienware m16 R2 की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये भारत में तय की गई है। वहीं Inspiron 14 Plus की कीमत 1,05,999 रुपये है।
ग्राहक Dell XPS 16 को 2,99,990 रुपये शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। जबकि XPS 14 की शुरुआती कीमत 1,99,990 रुपये तय की गई है। Dell Alienware m16 R2 की सेल 9 अप्रैल से शुरू होगी। इसके अलावा XPS 14 और XPS 16 की सेल 25 अप्रैल से शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








