Home
Computer

डेल स्‍ट्रीक 10 प्रो बनाम आसुस eee ट्रांस्‍फार्मर टैबलेट

By Super
डेल स्‍ट्रीक 10 प्रो बनाम आसुस eee ट्रांस्‍फार्मर टैबलेट
हाल ही आसुस और डेल ने अपने टैबलेट को बाजार में लांच किया है सोनी, एलजी, एप्‍पल, डेल, आसुस जैसी कई नामी गिरामी कंपनियां भारतीय टैबलेट बाजार आ चुकी है कि आप कनफ्यूज हो जाएगें कौन सा टैबलेट आपके लिए सही है। चलिए हम आपकी परेशानी को थोड़ा कम कर देते हैं। वैसे तो दोनों कंपनियों के टैबलेट पीसी को पसंद किया जा रहा है। आसुस EEE ट्रांसफार्मर टैबलेट tf 101 और डेल स्‍ट्रीक 10 प्रो के आपरेटिंग सिस्‍टम अलग अलग है। आसुस EEE में बेहतर परफार्मेंस के लिए ट्रांसफार्मर TF101 में एड्रांएड हनीकांब का 3.0 आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो एनवीडिया के टेट्रा 2 ड्यूल कोर प्रोसेसर को सर्पोट करता है वहीं स्‍ट्रीक 10 सबसे आधुनिक t25 टैगरा 2 सिलीकॉन से लैस है। जो 1.2 ghz प्रोसेसर पर काम करता है।

आसुस के ट्रांसफार्मर में जो सबसे बड़ी खासियत है वह है इसका डॉक सिस्‍टम अगर स्‍क्रीन को डॉक से अलग कर दें तो यह टैबलेट की तरह काम करेगा साथ ही इसकों लाने ले जाने में थोड़ी आसानी हो जाती है। डेल के स्‍ट्रीक 10 में 5 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ आप इसमें फोटो कैपचरिंग के अलावा वीडियों रिकार्डिंग भी कर सकते हैं साथ ही 2 मेगापिक्‍सल का इसमें फ्रंट कैमरा भी दिया गया है जिससे आप वीडियो चैटिंग कर सकते हैं। डेल स्‍ट्रीक 10प्रो में यूएसबी पोर्ट, 40 पिन डॉक कनेक्‍टर और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है साथ्‍ा में वायरलैस डैटा कनेक्‍टीविटी के लिए wlan 802.11 और ब्‍लूटूथ वी 2.1 ऐज का आप्‍शन दोनों टैबलेट पीसी में दिया गया है। मैमोरी के लिए 32 जीबी तक की एक्‍पेंडेबल मैमोरी दोनो टैब में दी गई है।

फीचर और टेक्‍नालॉजी दोनों मामलो में आसुस eee ट्रांस्‍फार्मर और डेल स्‍ट्रीक 10 प्रो एक अच्‍छे टैबलेट कहे जा सकते हैं। डेल स्‍ट्रीक 10 जहां जुलाई में लांच हुआ है भारत में इसकी कीमत 25,600 रूपए है वही आसुस के ट्रांसफार्मर टैब की कीमत 32,999 रूपए है ।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X