डेल स्ट्रीक10 बनाम सोनी एस1 टैबलेट

शुरूआत करते है इनकी स्क्रीन साइन से डेल स्ट्रीक10 में 5 इंच की 800x480 टीएफटी स्क्रीन दी गई है जिससे मोबाइल वेब ब्राउजिंग में काफी आसानी होती है साथ ही इसमें वीडियों एक्सेस भी आराम होते हैं। दूसरी ओर सोनी के एस1 की स्क्रीन डेल के मुकाबले बड़ी है इसका साइज 9.4 इंच है जिसमें 1280x768 का रेज्यूलेशन दिया गया है। दोनों टैब में स्क्रीन टच की सुविधा दी गई है साथ ही ये एंड्राएड बेस टैब है, डेल स्ट्रीक10 एंड्राएड के वी2.2 फ्रोयो वर्जन को सर्पोट करता है जबकि सोनी एस1 में एंड्राएड का लेटेस्ट हनीकांब फ्लैश 10.3 वर्जन दिया गया है। दोनों टैब के प्रोसेसर अलग अलग दिए गए है सोनी के एस1 में एनवीडिया 1 ghz का टेगरा 250 ड्युलकोर प्रोसेसर दिया गया है वहीं डेल स्ट्रीक 10 में क्वालकॉम स्नैप ड्रैगन एस1 प्रोसेसर दिया गया है जो 1ghz की है। स्पीड देता है। जिनमें से एस1 बेहतर परफार्मेंस देता है।
सोनी के एस1 में म्यूजिक के लिए सोनी क्योरियोसिटी प्लेटफार्म दिया गया है। जो कि डेल के स्ट्रीक 10 में नहीं है इस प्लेटफार्म से म्यूजिक सुनने का नया अनुभव मिलता है। कनेक्टीविटी के लिए दोनों टैब में ब्लूटूथ, वाईफाई, यूसबी के आप्शन दिए गए हैं। वहीं सोनी एस 1 में बड़ा डिस्प्ले होने के कारण उसमें पहले से लोडेड ई बुक रीडर के द्वारा यूजर एक बार में दो पेज को एक्सेस कर सकता है। जबकि डेल के स्ट्रीक 10 में इस तरह के फीचर नदारत हैं। एस1 में पहले से लोडेड क्विक व्यू और क्विक टच की एप्लीकेशन दी गई है जो कि हाई स्पीड टच स्क्रीन में और बेहतर काम करती है।
बाजार में मौजूद इन दोनों टैब्ा की कीमतों में भी अन्तर है। भारतीय बाजार में डेल स्ट्रीक10 की कीमत 20,250 रूपए है वही सोनी एस1 की कीमत भारत में 27,000 रूपए के आसपास हो सकती है। दोनों की कीमत और फीचर को देखा जाए तो सोनी के एस1 में म्यूजिक प्लैबेक, गैमिंग और 2 पेज व्यू के कुछ नए एप्लीकेशन दिए गए है जो की डेल के स्ट्रीक से बेहतर टैबलेट बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








