लम्बा बैटरी बैकप चाहिए तो डेल वोस्ट्रो 3350 लैपटॉप घर ले आइए

अगर बिजनेस के सिलसिले में आपको काफी ट्रैवल करना पड़ता है तो डेल वोस्ट्रो 3350 का भार और इसकी परफार्मेस आपको जरूर पसंद आएगी आईए बात करते है डेल वोस्ट्रो 3350 के तकनीकी फीचरों के बारे में, वोस्ट्रो 3350 में 13.3 इंच का डिस्प्ले साइज दिया गया है, इसके अलावा लैपटॉप के डिस्प्ले में एंटी ग्लेयर तकनीक का प्रयोग किया गया है। अगर आप बिजनेस के दौरान वीडियो चैटिंग करना चाहते है तो वोस्ट्रो 3350 में एफएचडी तकनीक से लैस
वेबकैम और माइक्रोफोन की सुविधा उपलब्ध है जो यूजर को अच्छी क्वालिटी का साउंड और पिक्चर क्वालिटी प्रोवाइड करती है। लैपटॉप में इनबिल्ड 2 जेनेरेशन का इंटल कोर आई 3 प्रोसेसर लैपटॉप दमदार 2.20 गीगा हर्ट की प्रोसेसिंग पावर प्रोवाइड करता है। कंपनी ने यूजरों को ध्यान में रखते हुए लैपी को विडों 7 आपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया है क्योंकि विडों 7 दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला आपरेटिंग सिस्टम है। कपंनी से मिली जानकारी के अनुसार डेल के नए लैपटॉप में 4 जीबी की डीडीआर 3 मैमोरी साथ 500 जीबी की हार्डड्राइव मैमोरी इनबिल्ड है।
लैपटॉप में दी गई 4 सेल की लियॉन बैटरी साधारण बैटरी है मगर यूजर इसमें 8 सेल की लीथियम बैटरी लगा सकता है जो 90 वॉट के स्लिम एडॉपटर से कम समय में ही चार्ज हो जाती है। डेल 3350 में यूएसबी के साथ 8 इन 1 कार्ड रीडर की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से आप 8 तरीके के अलग-अलग साइज के कार्ड इसमें अटैच कर सकते है तो है न यह एक कमाल का फीचर। डले ने बाजार में 3350 लैपटॉप तीन आकर्षक रेंगों के साथ 39,990 रूपए में लांच किया है।
डेल वोस्ट्रो 3350 के फीचरों पर एक नजर
- 13.3 इंच की बड़ी स्क्रीन
- वेब कैमरा, माइक्रोफोन
- 2 जेनेरेशन इंटल कोर आई 3 प्रोसेसर
- 4 जीबी की डीडीआर 3रैम
- 500 जीबी मैमोरी
- 4 सेल लीथियम बैटरी, 8 सेल लीथियम बैटरी सपोर्ट
- यूएसबी पोर्ट
- 8 इन 1 कार्ड रीडर
- कीमत- 39,990 रूपए


Click it and Unblock the Notifications