ये है विश्व का सबसे पतला लैपटॉप

डेल ने अपने लैपटॉप सेगमेंट के अनतर्गत एक नया लैपटॉप बाजार में पेश किया है डेल एक्सपीएस नाम की डिजायन अन्य लैपटॉप के मुकाबले कुछ खास तरह से डिजायन की गई है। डेल का एक्सपीएक्स मात्र 15 इंच का है कंपनी के अनुसार यह अब तक का दुनिया में सबसे पतला लैपटॉप है। एक्पीएक्स में विडों 7 आपरेटिंग सिस्टम के साथ 15.6 इंच की हाईडेफिनेशन लिड बैकलाइट स्क्रीन दी गई। इसमें दिया गया प्रोसेसर भी काफी पावरफुल है जो आपको पसंद आएगा। एक्सपीएक्स में इंटल कोर आई 5/आई 7 प्रोसेसर दिया गया है जो लैपटॉप को हाई स्पीड प्रोवाइड करता है।
एक्पीएक्स में दिए गए उन्नत प्रोसेसर की वजह से डेटा ट्रांसफर, फाइल मैनेजमेंट और विडों ट्रांजिशन की स्पीड काफी फास्ट है। अच्छे ग्राफ्रिक सपोर्ट लिए एनवीडिया एटीआई ग्राफिक कार्ड दिया गया है जिससे आपको हाई डेफिनेशन गेम और इमेज की शानदार पिक्चर क्वलिटी मिलती है। अन्य फीचरों में डेल एक्सपीएक्स में 750 जीबी की हार्ड डिस्क दी गई है जिससे आप भरपूर डेटा अपने लैपटॉप में स्टोर कर सकते है। यदि आप अपने लैपटॉप को बड़ी स्क्रीन या फिर प्रोजेक्टर से कनेक्ट करना चाहते है तो इसके लिए इस शानदार डिवाइस में एचडीएमआई पोर्ट और डीवीडी राइटर का ऑपशन भी मौजूद है।
वाईफाई और ब्लूटूथ के डेल एक्पीएक्स में फास्ट नेट कनेक्टीविटी मिलती है, बाजार में मौजूद अन्य लैपटॉप के मुकाबले डेल एक्सपीएक्स में दो, चार नहीं बल्कि 9 कार्ड रीडर स्लॉट मौजूद है। आप इस लैपटाप में वेब कैम और माइक्रोफोन द्वारा अपने दोस्तों से वीडियो चैट भी कर सकते हैं। भारत में दुनिया के सबसे पतले लैपटॉप एक्सपीएक्स 15 जेड को पहले की लांच किया जा चुका है बाजार में डेल एक्पीएक्स 78,000 की आकर्षक कीमत में सभी डेल व अन्य बड़े पीसी स्टोर में उपलब्ध है।
डेल एक्पीएक्स के फीचर एक नजर में
- 15 इंच स्क्रीन साइज
- विडों 7 आपरेटिंग सिस्टम
- 15.6 इंच की हाईडेफिनेशन लिड बैकलाइट स्क्रीन
- 750 जीबी की हार्ड डिस्क
- वाईफाई, ब्लूटूथ
- इंटल कोर आई 5, आई7 प्रोसेसर


Click it and Unblock the Notifications