अंतराष्ट्रीय क्वालिटी से लैस देसी टैब “अवे”

हर क्षेत्र में भारतीय कंपनियां अंतराष्ट्रीय उत्पादकों को कड़ी टक्कर देने में लगीं हुई है। पीसी बाजार में टैबलेट की मांग दिन पर दिन बढ़ रही है वहीं भारत में सस्ते टैब काफी पसंद किए जाते है। जिसे देखते हुए सैमसंग, ब्लैकबेरी जैसी बड़ी कंपनियों के अलावा एचसीएस, विप्रो जैसी घरेलू कंपनियों के टैब भी बाजार में मौजूद है।
हाल ही में एक टैबलेट बाजार में एक नई घरेलू कंपनी ने एंड्राएड बेस नया टैबलेट लांच किया है। फर्स्ट इयर के स्टूडेंट चिन्मय प्रकाश और उनके दोस्त निखिल ने इंजीनियरिंग की दुनियां में एक नया कीर्तिमान बनाया है। पिछले हफ्ते सूचना और संचार मंत्री ने एंड्राएड बेस इस नए टैब को लांच किया। टैब का निर्माण करने वाले निखिल और चिन्मय ने टैब का नाम अवे रखा है जिसमें अंतराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी फीचर दिए गए है आइए बात करते है टैब में दिए गए तकनीक फीचरों के बारे में,
अवे टैब में एंड्राएड प्लेटफार्म के साथ 7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, 1 गीगा हर्ट प्रोसेसर के साथ टैब में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 32 जीबी तक एक्पेंड भी कर सकते हैं। बैटरी सहित टैब का पूरा भार मात्र 360 ग्राम है जिससे इसे कैरी करने में कोई परेशानी नहीं होती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टैब को 12,999 रूपए की अनुमानित कीमत में लांच किया जाएगा। हम आपको बतादें इस टैब का निमार्ण यूके बेस कंपनी सैरिडे टैक्नालॉजी ने किया है
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications