Elista ने भारत में लॉन्च किए अपने दो नए स्मार्ट टीवी, 1 साल की वारंटी के साथ लें आए घर
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Elista ने भारत में अपनी दो नई टीवी को पेश कर दिया है। इन दोनों टीवी के नाम Elista LED-SF43EBA88 और LED-SH32EBA86 हैं। कंपनी ने इन दोनों टीवी को 43 इंच और 32 इंच के साइज में लॉन्च किया है। इसके अलावा इन दोनों टीवी में आपको Prime Video, Sony Liv, Zee5, YouTube, Plex और Eros Now का एक्सेस भी दिया जा रहा है। चलिए जानते हैं इन दोनों टीवी की कीमत और फीचर्स के बारे में।
Elista स्मार्ट टीवी की कीमत
कंपनी ने Elista LED-SF43EBA88 को 35,990 रुपये की कीमत के साथ मार्केट में प्रवेश कराया है। वहीं दूसरी तरफ Elista LED-SH32EBA86 स्मार्ट टीवी को आप मात्र 17,990 रुपये की कीमत पर अपने घर लेकर आ सकते हैं। इन दोनों टीवी को भारत के सभी Elista रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। इन दोनों टीवी पर Elista के द्वारा 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

Elista स्मार्ट टीवी में मौजूद फीचर्स
इन दोनों टीवी को कंपनी ने दो ऑप्शन 32 इंच और 43 इंच में पेश किया है। कहने का मतलब यह है कि आप अपने बजट के अनुसार दोनों में से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं। 32 इंच मॉडल में HD पैनल है, जबकि 42 इंच में आपको FHD रिजॉल्यूशन दिया जा रहा है।
लेटेस्ट स्मार्ट टीवी में ब्रांड के कूलिटा ओएस का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि कूलिटा ओएस एक कंटेंट एग्रीगेटर है, जो कि आसान इंटरफेस में OTT प्लेटफॉर्म से टीवी शो और मूवीज दिखाएगा। इसकी वजह से आप Prime Video, Sony Liv, Zee5, YouTube, Plex और Eros Now का एक्सेस प्राप्त कर सकेंगे।
कनेक्टिविटी के लिए Elista LED-SF43EBA88 और LED-SH32EBA86 में HDMI, दो यूएसबी, एक AV-इन, एक 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-FI, एक आरजे 45 की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा इनमें Web Browser, App Store और Screen Mirroring भी दिया गया है।
ऑडियो स्पीकर और स्टोरेज
इन दोनों टीवी में ऑडियो के लिए 20 वॉट स्पीकर सेटअप दिया गया है। वहीं इनके स्टोरेज क्षमता की बात की जाए तो इनमें 4GB स्टोरेज और 512MB रैम भी दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








